Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेम संबंधों में उलझी अलीगढ़ की सास की कहानी:जिस दामाद संग भागी, उसे जेल भिजवाना चाहती है; जीजा से शादी का सच क्या?

    3 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ की अनीता देवी। 3 बच्चे- 2 बेटे और 1 बेटी। अनीता ने बेटी की शादी तय कर दी। सगाई भी हो गई। दामाद को सगाई के बाद फोन गिफ्ट किया। दामाद उसी फोन से अपनी होने वाली पत्नी से बात करता था। धीरे-धीरे अनीता और दामाद के बीच बातचीत होने लगी। बात इतनी कि अब दामाद बेटी से बात करने की जगह सास से ही ज्यादा बात करता। शादी को 10 दिन बचे थे, तभी दोनों ने अपना-अपना घर छोड़ दिया। साथ रहने के लिए भाग गए। दामाद राहुल और सास अनीता करीब 10 महीने साथ रहे। फिर उनके बीच आपस में झगड़ा हो गया। अनीता दामाद को छोड़कर अपने जीजा देवेंद्र के पास चली गई। राहुल थाने पहुंच गया। कई गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ अनीता जिस पति जितेंद्र को छोड़कर गई थी, उसने भी शादी कर ली। अनीता घर गई, तो उससे बात नहीं की। जिस बेटी की शादी होनी थी, वह आज भी वैसे ही है। इस पूरे मामले में कई सवाल हैं। पति जितेंद्र के आरोप हैं। पत्नी की सफाई और फिर दामाद को लेकर आरोप हैं। जीजा देवेंद्र को लेकर भी एक कहानी निकल पड़ी है। आज संडे बिग स्टोरी में इस पूरे मामले को एक तरफ से जानते हैं... बेटी की सगाई की, 15-20 घंटे दामाद से ही बात करती अलीगढ़ जिला मुख्यालय से करीब 13 किलोमीटर दूर मडराक थाना है। इसी थाना क्षेत्र में मनोहरपुर कायस्थ गांव है। किसान जितेंद्र अपनी पत्नी अनीता और 3 बच्चों के साथ रहते थे। उनकी शादी को करीब 20 साल हो चुके थे। जितेंद्र खुद बेंगलुरु में काम करते थे। पिछले साल उन्होंने बेटी शिवानी की शादी करने का फैसला किया। रिश्तेदारों के जरिए राहुल के रूप में लड़का मिला। राहुल का घर दादों थाना क्षेत्र के नगला मछरिया गांव में है। राहुल उस वक्त उत्तराखंड के रुद्रपुर जिले में एक प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर था। दोनों परिवारों को रिश्ता पसंद आया। जनवरी में सगाई कर दी। राहुल के जीजा योगेश ने इस रिश्ते को करवाने में अहम भूमिका निभाई थी। सगाई के बाद अनीता ने अपने होने वाला दामाद राहुल को फोन गिफ्ट किया। फोन मिलने के बाद राहुल अपनी मंगेतर शिवानी से बात करता था। दोनों एक-दूसरे को समझ रहे थे। शिवानी शर्मीली स्वभाव की थी, इसलिए वह बहुत बात नहीं कर पाती थी। इस वजह से राहुल जब फोन करता, तो अनीता फोन उठा लेती थी। धीरे-धीरे यह क्रम बढ़ने लगा। राहुल और अनीता एक-दूसरे से फोन पर बात करने लगे। अनीता के पति जितेंद्र बेंगलुरु से फोन करते तो नंबर व्यस्त बताता। पूछने पर पता चलता कि दामाद से बात हो रही थी। जितेंद्र को भी लगता था कि चलो दामाद है, कोई बात नहीं। शादी के 10 दिन पहले दोनों भागे और भागते ही रहे 16 अप्रैल, 2025 को शिवानी-राहुल की शादी होनी थी। सारी तैयारियां चल रही थीं। शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे। लेकिन, दूसरी तरफ अनीता और राहुल के बीच नजदीकी बढ़ती चली गई। राहुल 6 अप्रैल को अपने घर से शेरवानी खरीदने को बोलकर निकला और फिर नहीं लौटा। दूसरी तरफ, अनीता भी खरीदारी करने की बात कहकर अकेले निकली और राहुल के साथ चली गई। रात को दोनों नहीं लौटे, तो खोजबीन शुरू हुई। गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बाद में पता चला कि दोनों साथ ही भागे हैं। अनीता के पति जितेंद्र ने थाने में आरोप लगाया कि पत्नी अपने साथ घर में शादी के लिए रखे साढ़े तीन लाख रुपए और 5 लाख के गहने लेकर भागी है। पुलिस ने रिपोर्ट लिखी और खोजबीन शुरू हुई। दूसरी तरफ, राहुल और अनीता एक जगह से दूसरी जगह भागते रहे। पहले दिल्ली गए, फिर बिहार। यहां से नेपाल तक चले गए। 10 दिनों तक एक जगह से दूसरी जगह जाते रहे। इन 10 दिनों में दोनों ने 2826 किलोमीटर का सफर तय किया। थक-हारकर वापस अलीगढ़ पहुंचे। दादों थाने में पुलिस के सामने पेश हो गए। बच्चे मिलकर रोने लगे, पति ले जाने को तैयार था दादों थाने में पुलिस ने अनीता और राहुल के परिवार के लोगों को भी बुला लिया। जितेंद्र अपने साथ दोनों बच्चों को लेकर आए। 9 साल का बेटा अनीता से लिपटकर रोने लगा। पुलिस ने दोनों को समझाना शुरू किया। कहा कि आप लोग वापस अपने-अपने घर चले जाइए। लेकिन, दोनों अलग होने को तैयार नहीं थे। जितेंद्र भी मान गया था कि अगर अनीता घर चलने को कहे तो उसे साथ लेकर चलेंगे। लेकिन, अनीता तैयार नहीं हुई। उसने कहा कि राहुल मेरी भावनाओं को समझता है। सम्मान करता है। मैंने उसके साथ 9 दिन बिताए, उसे अच्छी तरह से जान गई हूं। उसके साथ पूरा जीवन खुशहाली से बिता सकती हूं। अनीता ने जितेंद्र को लेकर कहा- ये मेरे साथ सिर्फ मारपीट करते थे। 100-200 रुपए के लिए भी मारपीट करते थे। दूसरी तरफ, राहुल को उसके पिता ओमवीर और बाकी लोग समझा रहे थे। लेकिन, वह भी समझने को तैयार नहीं था। ओमवीर ने तो यह तक कह दिया कि अनीता ने मेरे बेटे के गले में काला धागा बांधकर उसे अपने वश में कर लिया है। टोना-टोटका के चलते ही मेरा बेटा बात नहीं मान रहा। यहां एक चीज और पता चली। राहुल शादी तय होने से 2 महीने पहले भी गांव की एक महिला के साथ भाग चुका था। राहुल और अनीता का बिहार बना ठिकाना राहुल और अनीता की काउंसलिंग चली, लेकिन दोनों अलग होने को तैयार नहीं थे। मीडिया के लोगों ने राहुल से बात करते हुए अनीता को सास कहा तो उसने जवाब दिया- सास मत कहो, अनीता मेरी पत्नी है। जल्द ही हम शादी करेंगे। 19 अप्रैल को राहुल, अनीता को लेकर अपने घर पहुंचा। परिवार के लोगों ने घर में घुसने से रोक दिया। कहा कि हम तुम्हें यहां अनीता के साथ नहीं रहने देंगे। राहुल और अनीता वापस उत्तराखंड चले गए। कुछ दिन बाद दोनों ने बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला इलाके को अपना ठिकाना बनाया। राहुल ने यहीं कपड़े की फेरी लगाने का काम शुरू कर दिया। शुरुआत के एक महीने तक स्थिति ठीक रही। इसके बाद दोनों के बीच कलह शुरू हो गई। अनीता के मुताबिक, राहुल मारने-पीटने लगा। वह कहीं का गुस्सा अनीता पर उतारता था। धीरे-धीरे वह अनीता को शक की नजर से देखने लगा। आस-पास जाना बंद करवा दिया। उसके फोन पर भी नजर रखता था। बाद में स्थिति यह हो गई कि वह जब कहीं जाता, तो दरवाजे पर ताला लगाकर जाता था। अनीता को टॉयलेट तक कमरे के अंदर करना पड़ता था। इसके लिए एक तसला रखा था। राहुल बोला- सास के साथ भागकर गलती की 6 फरवरी को अनीता राहुल की कैद से आजाद हो गई। वह सीतामढ़ी से वापस अलीगढ़ आ गई। अपने जीजा देवेंद्र के घर भवानीपुर पहुंच गई। दूसरी तरफ, राहुल दादों थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। राहुल ने कहा- पिछले 2-3 महीने से अनीता अपने जीजा देवेंद्र से बात करने लगी थी। उसका व्यवहार बदलने लगा था। छोटी-छोटी बात पर झगड़ा करती थी। एक दिन इसने कहा कि मेरी बहन को 1500 रुपए भेज दीजिए। मैंने कहा कि मेरे पास पैसा नहीं है। फिर झगड़ा हुआ। मैंने बाद में बहन के खाते में 1500 रुपए भेज दिए। राहुल ने जो शिकायत दी थी, उसमें कहा कि अनीता घर से जाने से पहले 2 लाख रुपए नकद और गहने लेकर गई है। ये लोग जो बात करते थे, उसे हमने सुना था। उसमें मुझे जहर देकर भागने की योजना बनाई गई थी। राहुल ने कहा कि अनीता का भागने का ही काम है। पहले मेरे साथ और अब अपने जीजा के साथ चली गई। ये वहां भी नहीं टिकेगी, फिर भाग जाएगी। मैंने इसके साथ भागकर बहुत बड़ी गलती कर दी। अनीता की बेटी से शादी की होती तो अच्छा होता। अनीता घर गई, लेकिन परिवार ने स्वीकारा नहीं राहुल की शिकायत के बाद पुलिस ने अनीता को थाने बुलाया और बात की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अनीता कहती है- मेरे जीवन की सबसे बड़ी गलती यही थी कि मैं राहुल के साथ गई। अब मैं न जी पा रही हूं, न मर पा रही। राहुल रोज मेरे साथ मारपीट करता था। मुझे कैद करके रखता था। इसने बहुत सारी लड़कियों की जिंदगी बर्बाद की। इसने तो अपनी ताई के साथ भी गलत काम किया था। मैं चाहती हूं कि इसे सजा मिले। इसे जेल भेजा जाए। अनीता थाने के बाद अपने घर मनोहरपुर गई थी। वहां जाने के बाद पता चला कि उनके पति जितेंद्र ने पिछले महीने दूसरी शादी कर ली। उसने शादी अतरौली के पास की एक महिला से की है। अनीता से घर में किसी ने बात नहीं की। घर में रुकने भी नहीं दिया। इससे परेशान होकर अनीता वापस अपने जीजा देवेंद्र के घर भवानीपुर चली गई। जीजा देवेंद्र के साथ भागने की बात पर कहती है कि यह सब झूठ है। राहुल उन्हें बदनाम कर रहा। जीजा का अपना पूरा परिवार है। वह तो सीधे-साधे इंसान हैं। गाड़ी चलाते हैं। 'मुझसे अफेयर की बात गलत' दैनिक भास्कर ने इस मामले में अनीता के जीजा देवेंद्र से बात की। देवेंद्र पहले ट्रांस इंडिया में ड्राइवर थे। पिछले दिनों एक्सीडेंट हुआ, जिसके बाद अभी घर पर ही हैं। अनीता से अफेयर को लेकर कहते हैं- यह बहुत गलत बात फैलाई जा रही। मेरा ऐसा कोई मामला नहीं। मेरा अपना परिवार है। राहुल यह सब फैला रहा, उसे खुद समझना चाहिए। राहुल गलत इंसान है। उसकी शादी बेटी से तय थी और उसने सास के साथ ही संबंध बना लिया। अनीता को अपने साथ आने को लेकर वह कहते हैं- शुरुआत में वह अलीगढ़ आई, तो पहले थाने गई। इसके बाद मनोहरपुर अपने गांव गई थी। वहां किसी ने उससे बात नहीं की। एसएसपी के सामने पंचायत हुई। फिर पुलिस ने मुझसे कहा कि अनीता को परिवार के लोग नहीं रख रहे, आप अपने साथ ले जाइए। हम लेकर आए। 1 दिन यहीं रहीं, 13 फरवरी को वह मेरे घर से चली गईं। हमको नहीं पता कि अब वह कहां है? नकदी और गहने ले जाने के आरोपों में सच्चाई नहीं इस पूरे मामले में कई बार पुलिस के पास शिकायत पहुंची। दामाद और सास भागे, तो अनीता के पति ने आरोप लगाया कि वह साढ़े तीन लाख रुपए और गहने लेकर गई। उस वक्त अनीता ने कहा था कि घर से सिर्फ 200 रुपए लेकर निकली थी। अब अनीता राहुल पर आरोप लगा रही कि उसने 2 लाख रुपए, 500 ग्राम चांदी और अन्य गहने ले लिए। यहां यह भी सवाल उठा कि जब अनीता घर से सिर्फ 200 रुपए लेकर गई, तो फिर उसके पास गहने और पैसे कहां से आए? दूसरी तरफ, राहुल ने आरोप लगाया कि अनीता घर से 2 लाख रुपए कैश और गहने लेकर गई है। इन आरोपों में भी कोई दम नहीं लगता। क्योंकि राहुल के पास जो कुछ भी था, वह उसके घर पर ही रखा रहा। अभी जो धंधा वह कर रहा था, उसके मुताबिक उसमें बहुत कमाई नहीं थी। बस घर चल जाता था। पुलिस इस मामले को कानून नहीं, पंचायत के जरिए सुलझाने की कोशिश में लगी है। लेकिन, यहां भी उसे कामयाबी मिलती नजर नहीं आ रही। अनीता के पहले पति ने शादी कर ली है। इस कारण अनीता की वापसी कठिन हो गई है। हालांकि, दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है। जिस लड़की शिवानी की शादी के चलते यह सब शुरू हुआ, उसका रिश्ता आज भी नहीं हो सका है। ---------------------- ये खबर भी पढ़ें… वैलेंटाइन-डे पर प्रेमिका की हत्या कर क्रिकेटर ने जान दी, नोएडा में बंद कार में गोली मारी नोएडा में वैलेंटाइन-डे के दिन प्रेमी ने प्रेमिका की कार में हत्या कर दी, फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। देखा तो कार अंदर से लॉक थी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने टाटा अल्ट्रोज कार का शीशा तोड़कर देखा, तो आगे की सीट पर दोनों के शव पड़े थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य बोले- मेरी हत्या चाहने वालों से सुरक्षा कैसे मांगें:कुकर्म का आरोप लगाने वाला अपराधी, वो गो-हत्यारों के संपर्क में
    Next Article
    यूपी विधानसभा चुनाव के बाद होंगे पंचायत चुनाव:ओबीसी आयोग की रिपोर्ट आने में लगेंगे 6 महीने, राजनीतिक दलों की भी तैयारी नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment