Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमी युगल ने एसपी से मांगी सुरक्षा:शादी के बाद परिजनों से जान का खतरा बताया, कहा- लगातार दे रहे धमकी

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में एक प्रेमी युगल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है। युगल ने शादी के बाद अपने ही परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। युवती ने अपने परिवार पर लगातार धमकी देने का आरोप लगाया है। जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव भाज्जू निवासी निकुंज वालिया ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह बालिग है और उसकी जन्मतिथि वर्ष 2007 है। निकुंज ने अपनी स्वेच्छा से 16 फरवरी को शामली शहर के धीमानपुरा क्षेत्र निवासी केशव धीमान पुत्र प्रमोद धीमान से विवाह किया है। युवती ने बताया कि वह अपने पति के साथ खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है, लेकिन विवाह के बाद से उसे अपने परिजनों से जान का खतरा बना हुआ है। दंपति का आरोप है कि परिवार के लोग उनके साथ कोई भी अप्रिय घटना कर सकते हैं। युगल ने पुलिस अधीक्षक से स्वयं और अपने पति की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में नगर पालिका के क्लर्क ने सुसाइड किया:सुबह चाय पीकर सामान लाए, फिर फंदे पर झूल गए, परिजन बोले- परेशान रहते थे
    Next Article
    इस हीरोइन संग रोमांटिक सीन करने में शरमा जाते थे जैकी श्रॉफ, सालों बाद खोला राज, बोले- मेरी नजरें झुक जाती थीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment