Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में नगर पालिका के क्लर्क ने सुसाइड किया:सुबह चाय पीकर सामान लाए, फिर फंदे पर झूल गए, परिजन बोले- परेशान रहते थे

    5 hours ago

    1

    0

    झांसी में सरकारी क्लर्क ने सुसाइड कर लिया। वह मध्य प्रदेश के दतिया में नगर पालिका में स्थापना क्लर्क थे। रविवार सुबह चाय पी और सामान लेने चले गए। लौटकर आए तो ऊपर वाले कमरे में फंदे पर लटक गए। परिजनों ने कहा कि कुछ दिनों से वह परेशान चल रहे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नाराईपुरा मोहल्ले का है। घर से ऑफिस जाते थे मृतक का नाम दिलीप सिंह (54) पुत्र खेत सिंह था। वह प्रेमनगर के नाराईपुरा मोहल्ले के रहने वाले थे। परिजनों ने बताया कि दिलीप दतिया के नगर पालिक में स्थापना क्लर्क के पद पर कार्यरत थे। कुछ दिनों से वह काम की वजह से परेशान चल रहे थे। उनके घर में निर्माण काम चल रहा था। रविवार सुबह दिलीप ने चाय पी और फिर बिल्डिंग मटेरियल का सामान लेने चले गए। लौटकर आए तो ऊपर कमरे में चले गए। वहां फांसी लगा ली। जब बेटा देखने गया तो दिलीप पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर लटके थे। बेटे के चिल्लाने पर आसपास के लोग आ गए और पुलिस को सूचना दी। दिलीप की एक बेटी और एक बेटा है। प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिल भारतीय कायस्थ महासभा पूर्वी मनाएगी होली मिलन समारोह:8 मार्च 2026 को जारंग गेस्ट हाउस में हास्य कवि सम्मेलन
    Next Article
    प्रेमी युगल ने एसपी से मांगी सुरक्षा:शादी के बाद परिजनों से जान का खतरा बताया, कहा- लगातार दे रहे धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment