Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के चाचा ने पेचकस से गोदकर मारा था:प्रेमिका के साथ पकड़े जाने की वारदात, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव में 26 अप्रैल की रात हुए विपुल यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, इस जघन्य वारदात के पीछे प्रेम प्रसंग मुख्य कारण था। मामले में प्रेमिका के दो परिजनों, संजय यादव और रामानंद यादव को गिरफ्तार किया गया है। बताते चलें कि विपुल यादव अपने माता पिता का इकलौता बेटा था उसके पिता विदेश में नौकरी करते हैं। वहीं कक्षा 12वीं का छात्र था। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक विपुल यादव का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम संबंध था। 26 अप्रैल की रात युवती ने विपुल को मिलने के लिए अपने घर बुलाया था। इसी दौरान युवती के चचेरे भाई पंकज यादव ने दोनों को एक कमरे में देख लिया। पंकज यादव ने अपने साथी संजय यादव के साथ मिलकर विपुल को पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद पंकज ने अपने चाचा रामानंद यादव को फोन कर मौके पर बुलाया। रामानंद यादव, जो कि सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त हैं और दिल्ली मेट्रो में कार्यरत हैं, पांच दिन की छुट्टी पर गांव आए हुए थे। रामानंद यादव के मौके पर पहुंचते ही पटीदारों के साथ मिलकर विपुल पर हमला तेज कर दिया गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर पहले विपुल का सिर दीवार से टकराया और जमीन पर गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसी दौरान रामानंद यादव ने पेचकस से ताबड़तोड़ वार कर विपुल को लहूलुहान कर दिया। अत्यधिक खून बहने के कारण अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामले का खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि अब तक सात लोगों को चिन्हित किया गया है। दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि पांच अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी रामानंद यादव ने मीडिया के सामने अपना जुर्म कबूल करते हुए स्वीकार किया कि पेचकस से वार उसी ने किया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आरजी इंटर कॉलेज में छात्राओं का सम्मान:कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने किया पुरस्कार वितरण
    Next Article
    शिवाजी म्यूजियम के निर्माण में धीमी गति पर भड़के डीएम:यूनिटी मॉल का भी काम धीमा मिला, डीएम ने किया जवाब तलब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment