Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के चक्कर में युवक ने खुद को आग लगाई:60% झुलसा, हालत गंभीर, प्रेमिका की शादी से डिप्रेशन में था

    13 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में अपने ऊपर तेल छिड़क आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक की हालत गंभीर है। युवक के परिवार वालों ने युवती और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला शहर के कीडगंज थाना क्षेत्र के कृष्णा नगर इलाके का है। रहने का रहने वाला 26 साल का शनि सोनकर पास में रहने वाली एक युवती से प्यार करता था। दोनों के बीच बातचीत होती थी। युवती अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से मऊ की रहने वाली है। तीन महीना पहले युवती ने गुजरात के अहमदाबाद में रहने वाले एक युवक से शादी कर ली। वह गुजरात चली गई। कुछ दिन पहले वह गुजरात से लौटी थी। शनि उससे मिलने की जिद करने लगा। गुरुवार को वह युवती के घर पहुंच गया। वह मिलने की जिद करता रहा लेकिन युवती ने गेट नहीं खोला। घर के सामने अी खुदकुशी की कोशिश की विवाद के बाद युवक ने उसके घर के सामने ही अपने ऊपर तेल छिड़क आग लगा दी। शोर मचा तो लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि वह 60 फीसदी से अधिक जल गया है। कीडगंज थाना प्रभारी प्रीतम तिवारी का कहना है कि पूछताछ से साफ हुआ है कि युवक ने खुद को आग लगाई थी। परिवार वालों ने कई आरोप लगाते हुए तहरीर दी है, जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में उमस और गर्मी से जनता परेशान:विगत 5 दिनों से आसमान में छाए थे बादल, शनिवार को बदला मौसम का मिजाज
    Next Article
    कांवड़ मेले में ट्रेन को अतिरिक्त ठहराव:सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस का 3 स्टेशनों पर अस्थायी ठहराव, 30 जुलाई और 13 अगस्त को मिलेगी सुविधा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment