Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी ट्रेन के सामने कूदा:अलीगढ़ में सुसाइड से पहले युवक ने वीडियो बनाकर बोला- द एंड, प्रेमिका के भाई से बोला-कांड कर दिया

    5 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ के अकराबाद में एक प्रेमी ने दूसरी जगह शादी होने से पहले ही अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद सुसाइड कर लिया। शनिवार की सुबह प्रेमिका का नग्न अवस्था में शव एक खंडहर से मिला जबकि युवक का शव शुक्रवार की शाम को ही रेलवे पटरी पर मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब वारदात की कड़ियां जोड़ीं तो यह मामला सामने आया। लड़के ने मरने से पहले लड़की के भाई को फोन पर कहा था- 'लड़की का कांड कर दिया है'। वहीं मरने से पहले प्रेमी ने 12 सेकंड का एक वीडियो बनाया और लास्ट में कहा- ‘द एंड’। लड़की के पिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या का आरोप लगाया है। लड़की का शव जब मिला तो उसके सारे कपड़े फटे हुए थे और मुंह में अंडर गारमेंट ठूंसा हुआ था। जानिए पूरा घटनाक्रम अकराबाद क्षेत्र में शुक्रवार की शाम 25 साल के शशि कपूर का शव गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर मिला। मामले की अभी पुलिस जांच कर रही थी कि शनिवार की सुबह एक युवती का शव खंडहर में मिला। युवती का शव नग्न अवस्था में था और उसके मुंह में अंडर गारमेंट ठूंसा हुआ था। इस लड़की की शादी अप्रैल में होनी वाली थी। पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ी तो युवती के पिता से कुछ बातें सामने आईं। युवती के पिता का आरोप है कि मरने वाला युवक उनके बेटी का प्रेमी था। उसने पहले बेटी का दुष्कर्म के बाद दुपट्‌टे से गला दबाकर हत्या की। बाद में प्रेमी ने ट्रेन से कटकर सुसाइड कर लिया। प्रेमी ने मरने से पहले प्रेमिका के भाई को फोन किया। कहा- 'लड़की का कांड कर दिया है'। इस मामले की जांच अकराबाद और गांधी पार्क थाने की पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की:100 से अधिक इंसुलिन का इंजेक्शन लिया; BHU में डॉक्टरों ने वेंटिलेटर पर रखा
    Next Article
    लखनऊ में 54 सेंटर पर हो रही दरोगा भर्ती परीक्षा:अभ्यर्थियों के पायल-बिछिया, जूते बाहर ही उतरवाए; सोशल मीडिया पर पेपर वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment