Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में दोपहर से लेकर शाम तक रुककर बारिश:16 किलोमीटर की स्पीड से हवा चल रही, टेम्प्रेचर 28.5°C

    14 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी जारी गाजियाबाद में मंगलवार दोपहर एक बार फिर मौसम ने करवट ली। सुबह तड़के हुई हल्की बारिश के बाद कुछ समय के लिए धूप खिली, लेकिन दोपहर बाद तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली, लेकिन बार-बार हो रहे बदलाव से परेशानी भी बढ़ रही है। आज दोपहर से लेकर शाम तक हल्की बारिश रुक रुककर होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। फिलहाल हवा की रफ्तार 22 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई है। 5 मार्च को बुलंदशहर में तेज बारिश के साथ ओले गिरे थे इससे पहले पिछले तीन दिनों में पूर्वी, मध्य और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो चुकी है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। गाजियाबाद के आसपास नोएडा, हापुड़, बागपत और मेरठ में भी मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। वहीं 5 मार्च को बुलंदशहर में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी दर्ज की गई थी। पूरे सप्ताह मौसम के इसी तरह बदलते रहने के आसार हैं। 15 मार्च 30 से किमी की स्पीड से चली थी हवा गाजियाबाद में 15 मार्च के बाद से मौसम लगातार बदल रहा है। बादलों की आवाजाही के चलते तापमान में हल्की गिरावट बनी हुई है। 20 मार्च को भी रुक-रुक कर बारिश हुई थी, जबकि पूरे सप्ताह 30 से 35 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली थीं, जिससे मौसम सुहावना बना रहा। पिछले 20 दिनों में करीब 9 बार मौसम बदल चुका है। अप्रैल का पहला सप्ताह खत्म होने को है और स्थिति यह है कि हर तीसरे दिन मौसम करवट ले रहा है। ऐसे में लोगों को अचानक बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संकटमोचन संगीत समारोह का दूसरा दिन:पं.राजेश और पं.शिवमणि की मेंडोलिन और ड्रम की जुगलबंदी, मुस्लिम कलाकरों की भी प्रस्तुति
    Next Article
    प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ट्रेन से कटकर जान दी:खेत में मचान पर मिला था विवाहिता का शव, 2 दिन से था फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment