Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने की आत्महत्या:सुलतानपुर में दोनों के शव एक साथ दफनाए गए, मरने से पहले लिखा- मेरी जान ही नहीं तो मैं जी के क्या करूं

    6 hours ago

    1

    0

    सुलतानपुर में प्रेमिका की मौत के बाद प्रेमी ने आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दोनों के शव एक साथ ही दफन किया है। मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा- हेलो भाई ये आज मेरा आखिरी वीडियो है। क्योंकि जब मेरी जान ही इस दुनिया में नहीं रही तो मैं जी के क्या करुंगा। मुझे माफ करना भाई लोग, ओके बाय। प्रेमिका की मौत 25 फरवरी की दोपहर एक सड़क हादसे में हुई थी। इसके बाद युवक उसे देखने उसके घर गया। फिर लापता हो गया। दो दिन बाद 28 को उसका शव एक बाग में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मामला लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के भागीरथ पट्टी, घाटमपुर उत्तरी गांव का है। जानिए पूरा मामला घाटमपुर का रहने वाला विनीत (25) एक कपड़े की दुकान में काम करता था। यहीं पर एक लड़की अर्पिता भी काम करती थी। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। पसंद धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों पिछले तीन साल से रिलेशन में थे। विनीत के भाई स्वामित्त ने बताया कि दो दिन पहले विनीत की गर्लफ्रेंड अर्पिता की 25 फरवरी को एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह अपने भाई के साथ बाजार गई थी, जहां एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में अर्पिता का भाई भी घायल हो गया था। अर्पिता की मौत की जानकारी जब विनीत को लगी तो वह सदमे में आ गया। वह आखिरी बार अर्पिता को देखने उसके घर गया। वहां पर वह रोते-रोते बेहोश हो गया। उसके बाद उसे घर लाया गया। विनीत की भाभी काजल ने बताया कि अर्पिता की मौत के बाद से विनीत खूब परेशान था। खाना-पीना छोड़ दिया। किसी से बात नहीं कर रहा था। एकदम पागल हो गया था। जैसे उसका दिमाग ही नहीं काम कर रहा था। भाभी काजल ने बताया कि जब शाम को उसे होश आया तो वह दोबारा वहां गया। पता चला कि उसे दफना दिया गया है। इसके बाद वह अर्पिता की कब्र पर गया। वहां पर वह उसकी कब्र खोदने लगा, फिर लोगों ने उसे रोका तो वह भाग गया। फिर वापस नहीं लौटा। उसे काफी खोजा गया लेकिन मिला नहीं। इसके बाद थाने में विनीत की गुमशुदगी दर्ज कराई गई। पुलिस उसे दो दिन ढूंढती रही लेकिन वह मिला नहीं। पुलिस ने विनीत का फोन ट्रेस किया। उसकी लोकेशन गांव से ही 8 किमी दूर एक बाग में मिली। जब परिजन और पुलिस वहां पहुंचे तो विनीत का शव फंदे से लटकते हुए मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और आसपास जांच की पुलिस को एक प्रेम पत्र भी उसकी जेब से मिला। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। शनिवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर आया और परिजनों उसके शव को अर्पिता की कब्र के बगल में ही दफनाया है। विनीत तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता की मृत्यु 5 साल पहले हो चुकी है। -------------------------------------------------- पढ़ें पूरी खबर… झांसी में भाभी को चाकू मारकर न्यूड भागा प्रेमी देवर...VIDEO:300 मीटर दूर पेड़ से लटककर जान दी, ब्रेकअप से नाराज था झांसी में भाभी पर प्रेमी देवर ने जानलेवा हमला कर दिया। उसने चाकू से पेट और गले पर वार किए। सीना फाड़ दिया। उसकी आतें बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी न्यूड अवस्था में लंगड़ाते हुए भागा और 300 मीटर दूर जाकर पेड़ से लटककर जान दे दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी के किंटूर गांव के थे ईरान के सुप्रीम-लीडर खामेनेई:इनके पूर्वज 1830 में छोड़ दिया था किंटूर, आज अमेरिका-इजराइल हमले में मारा गया पूरा परिवार
    Next Article
    होलिका दहन के लिए लखनऊ नगर निगम बेच रहा लट्ठे:देसी गाय के गोबर से बनाए गए, 200 से ज्यादा खरीदेंगे तो होम डिलीवरी फ्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment