Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका के पति को प्राइवेट तस्वीरें भेजीं, शादी टूटी:आजमगढ़ में पांच साल तक रिलेशन में रहा, इस दौरान वीडियो बनाए; अब ब्लैकमेल कर रहा

    3 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के रानी की सराय थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर शारीरिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही ब्लैकमेल करते हुए 10 लाख रुपए की डिमांड भी कर रहा है। पीड़िता की तहरीर पर रानी की सराय थाने में मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। आरोपी ने पीड़िता के पति को आपत्तिजनक फोटो भेज दिया। जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है। यह है पूरा मामला पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका प्रेम संबंध करीब पांच वर्षों से एक युवक के साथ था। इस दौरान आरोपी ने शादी का वादा कर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए। जब भी महिला शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता रहा। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी अन्य व्यक्ति से कर दी। महिला का आरोप है कि शादी की जानकारी मिलने के बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 10 लाख रुपये की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो उसके पति को भेज दिए। जिससे उसका वैवाहिक जीवन टूट गया और पति ने उसे छोड़ दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एत्मादपुर सीट पर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह पहली पसंद:सपा से मनोज शर्मा पसंदीदा उम्मीदवार, बसपा से डॉ. सुदेश
    Next Article
    होमगार्ड परीक्षा केंद्रों पर कलावा व बेल्ट उतरवाई:पहली पाली के लिए छात्रों ने लिया प्रवेश, केंद्रों पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment