Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका की शादी में गया युवक, नाले में मिला शव:6 साल से चल रहा था अफेयर, परिजनों ने प्रेमिका पक्ष पर लगाए हत्या के आरोप

    17 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। परिजनों के मुताबिक युवक 22 तारीख को प्रेमिका की शादी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। कुछ दिन पहले घर में झगड़े के बाद वह नाराज होकर चला गया था और पिछले एक महीने से दोस्त के घर शास्त्रीपुरम में रह रहा था। परिजनों ने बताया कि प्रेमिका की शादी को लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। मृतक के परिजनों ने प्रेमिका के घरवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विस्तार से पढ़े... नाले में मिले युवक के शव की पहचान सोनू चौधरी 26 वर्ष के रूप में हुई है। सोनू मूल रूप से कैलाश मोड़, महादेव नगर का रहने वाला था और एक जूते की कंपनी में काम करता था। मृतक के भाई कन्हैया ने बताया कि सोनू का मथुरा के गोवर्धन की एक लड़की से पिछले 6 साल से अफेयर चल रहा था। दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। कुछ दिन पहले घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सोनू नाराज होकर घर से चला गया था और पिछले करीब एक महीने से दोस्त के घर शास्त्रीपुरम में रह रहा था। 22 तारीख को लड़की की शादी थी। सोनू इसी शादी में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। कन्हैया के मुताबिक शादी के बाद से ही सोनू का फोन बंद आ रहा था। परिजनों ने कई बार फोन लगाया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। 10 दिन तक जब वह वापस नहीं आया तो घर वालों को चिंता हुई। मंगलवार को पुलिस से सूचना मिली कि शास्त्रीपुरम में नाले में एक शव पड़ा है। कन्हैया का आरोप है कि लड़की सिंधी-पंजाबी परिवार से थी और हम जाट हैं। इसी वजह से लड़की पक्ष शादी के लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर सोनू काफी परेशान रहता था। पिछले 6 साल से लड़की हमारे घर आकर करवा चौथ व्रत भी रखती थी। सोनू के पिता कमल सिंह चौधरी ने कहा कि बेटा कमजोर दिल का नहीं था। वह ऐसा कदम कभी नहीं उठा सकता। 22 तारीख को वह शादी में जाने की कहकर गया था। 10 दिन तक लापता रहा। कल पता चला कि उसका शव नाले में पड़ा है। उसकी हत्या की गई है। घर में लड़ाई चल रही थी इसलिए वह एक महीने से दोस्त के यहां रह रहा था। वहां से वह घर जाने की कहकर निकला था लेकिन घर नहीं पहुंचा। पिता ने बताया कि एक साल पहले लड़की की गोद भराई हो चुकी थी। गोद भराई का पूरा कार्यक्रम हमारे घर से ही हुआ था। उस समय करीब चार लाख का सोना लड़की को दिया गया था। लड़की की मौसी और परिवार के लोग भी आए थे और कहा था कि शादी करेंगे। लेकिन बाद में लड़की के माता-पिता जबरदस्ती दूसरी जगह शादी कराने लगे। इसकी जानकारी सोनू को हुई तो दोनों परिवारों के बीच तनाव बढ़ गया। 22 तारीख को लड़की की शादी तय थी। इसी को लेकर सोनू मथुरा गया था। दोस्त ने बताई आखिरी बातचीत सोनू के दोस्त शेखर राणा ने बताया कि वह करीब 25 दिन से उसके साथ शास्त्रीपुरम में रह रहा था। घर में लड़ाई के चलते वह वहां रुका हुआ था। प्रेमिका की शादी से दो दिन पहले वह मुझसे घर जाने की बात कहकर निकला था। तारीख ठीक से याद नहीं है। वह प्रेमिका को लेकर काफी परेशान था। हमने उसे बहुत समझाया था। उसने कहा कि मैं घर जा रहा हूं। उसके बाद वह घर पहुंचा या नहीं, यह हमें नहीं पता। उसके घर वालों का नंबर भी हमारे पास नहीं था इसलिए पूछ भी नहीं पाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 31 जुलाई तक जमा करें प्रॉपर्टी टैक्स:इसके बाद नहीं मिलेगी लाभ, 10 फीसद की मिल रही छूट
    Next Article
    बेटे को छुड़ाने गई मां को वाहन ने रौंदा, मौत:बेटा बोला- पुलिस ने बिना अपराध बैठाए रखा, बुरी तरह पीटा, मौत के बाद रिहा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment