Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका को वीडियो कॉल कर युवक ने लगाया फंदा:इंगेजमेंट होने से परेशान था, काम से लौटी मां ने लटकते देखा

    1 hour ago

    1

    0

    किदवई नगर थानाक्षेत्र में प्रेमिका की इंगेजमेंट होने से दुखी 22 साल के गोडसन विलियम वीडियो कॉल कर सुसाइड कर लिया। काम से घर लौटी मां ने बेटे को फंदे पर उतार कर इलाकाई लोगों की मदद से उसे हैलट पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्राइवेट कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था युवक जूही सफेद कालोनी निवासी गोडसन​ विलियम प्राइवेट कॉलेज से बीए कर रहा था। परिवार में मां सुनीता घरों में खाना बनाने का काम करती हैं। वहीं दो बहनों एलिस और सेलविना की शादी हो चुकी है। चचेरे भाई अंकित ने बताया​ कि गोडसन का बाबूपुरवा के बगाही में रहने वाली एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों में काफी बातचीत होती थी। इसको लेकर परिवार के लोगों ने युवती से दूर रहने की सलाह दी थी। इस बात पर उसका घर में झगड़ा होने लगा। उसने बताया कि इधर कुछ दिन पहले प्रेमिका की इंगेजमेंट हो गई थी, जिससे वह काफी परेशान रहने लगा। रविवार शाम जब मां काम पर गई थी, इस दौरान उसने प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उसके सामने चुन्नी का फंदा गले में डाल कर सुसाइड कर लिया। कुछ देर बाद घर पहुंची मां धक्का देकर दरवाजा खोला तो फंदे पर बेटे को लटका देख चीख पड़ीं। किदवई नगर इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार राम ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल से चोरी छात्र का लैपटॉप बरामद:जीआरपी ने आरोपी को पकड़ा, भेजा जेल
    Next Article
    महाराजगंज में मंत्री राजभर के काफिले को काला झंडा दिखाया:युवक हिरासत में, पुलिस पूछताछ में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment