Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमिका से बात करने के बाद युवक ने लगाई फांसी:कमरे में फंदे से लटका मिला इकलौते बेटे का शव, पिता इंटरकॉलेज में कर्मचारी हैं

    8 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद इंटर कॉलेज में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के इकलौते बेटे ने फांसी लगाकर जान दे दी। जिस घर में कुछ देर पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहीं कुछ मिनटों बाद चीख-पुकार मच गई। पिता जब कमरे में लौटे तो बेटा फंदे से लटका मिला यह दृश्य देखकर परिवार पूरी तरह टूट गया। मृतक 22 वर्षीय दशरथ ट्रक पर हेल्पर का काम करता था। पिता खुशीराम कश्यप के मुताबिक, घटना से पहले दशरथ फोन पर किसी से बात कर रहा था और फिर कमरे में जाकर लेट गया। कुछ देर बाद जब पिता लौटे, तो वह फंदे से लटका मिला। परिजनों का कहना है कि दशरथ बांदा जिले की एक युवती से लगातार फोन पर बात करता था। आशंका जताई जा रही है कि इसी संबंध में किसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया। मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र के हथियापुर गांव की घटना है। स्कूल परिसर में रह रहा था परिवार खुशीराम कश्यप कन्नौज के गुरसहायगंज क्षेत्र के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से हथियापुर स्थित इंटर कॉलेज में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत हैं। वह अपनी पत्नी लेसरा देवी और बेटे दशरथ के साथ स्कूल परिसर में बने कमरे में रहते थे। इकलौते बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। फॉरेंसिक जांच शुरू, पुलिस हर एंगल से कर रही पड़ताल घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। फोन कॉल डिटेल, पारिवारिक स्थिति और संभावित तनाव के कारणों को खंगाला जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में कपूर की चिंगारी से लगा आग:वाराणसी के अहिल्याबाई घाट का मामला, हजारों रूपया का हुआ नुकसान
    Next Article
    गोरखपुर चिड़ियाघर में पानी से नहाई हाथी, VIDEO:41 डिग्री पहुंचा पारा, धूल भरी लू से हाल बेहाल, अगले हफ्ते हो सकती बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment