Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेमानंदजी के शिष्य का छत से गिरने का VIDEO:‌वृंदावन में राहगीरों के सामने अचानक सड़क पर गिरा, सिर फट गया

    13 hours ago

    1

    0

    वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के 25 साल के शिष्य के चौथी मंजिल से गिरने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि शिष्य रसिक दुलारी शरण 40 फीट ऊंचाई से अचानक सड़क पर पैरों के बल गिरते हैं। सिर जमीन से टकराता है और फट जाता है। वह तड़पने लगते हैं। इसी दौरान वहां से दो साइकिल सवार गुजर रहे होते हैं। इनमें से एक पीले कपड़े पहने शिष्य था। दोनों यह दृश्य देखकर सहम जाते हैं। इसके अलावा पानी की सप्लाई करने वाली गाड़ी भी उसी समय वहां पहुंचती है। शिष्य रसिक दुलारी शरण ने 25 सितंबर की सुबह 10:35 बजे सुसाइड किया था। आज दैनिक भास्कर को एक्सक्लूसिव वीडियो मिला। शनिवार देर शाम पोस्टमॉर्टम होने के बाद परिजनों ने यमुना किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया। छोटे भाई मनीष ने मुखाग्नि दी। इस दौरान मां-बहन रोते-रोते बेसुध हो गईं। 2 तस्वीरें देखिए- पोस्टमॉर्टम में प्राइवेट पार्ट पर कट के निशान मिले रसिक दुलारी शरण दास का पोस्टमॉर्टम 2 डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जो सिर, पैर और कमर में थे। इसके अलावा प्राइवेट पार्ट पर भी कट के निशान थे। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव एंबुलेंस से यमुना तट पर लाया गया। उनके परिजन मां लौंग देवी, बहन मछला, भाई मनीष और जीजा सोनू पटेल गाड़ियों से पहुंचे। आश्रम से जुड़े 10 से अधिक लोग भी पहुंचे। अंतिम संस्कार के बाद सभी आश्रम के लिए रवाना हो गए। रसिक दुलारी छत पर टहले, फिर लगाई छलांग रसिक दुलारी वाराह घाट इलाके की 4 मंजिला गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में 3 महीने से रहते थे। बिल्डिंग प्रेमानंद महाराज के ट्रस्ट केली कुंज की है। इसमें प्रेमानंदजी के आश्रम से जुड़े 50 से ज्यादा शिष्य और सेवादार रहते हैं। यह बिल्डिंग प्रेमानंद के पुराने केली कुंज आश्रम से 500 मीटर दूर है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार सुबह 11 बजे के करीब रसिक दुलारी शरण इसी बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर गए। कुछ देर वहां बैठे और फिर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रसिक दुलारी के प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। कमरे में एक ग्राइंडर मिला है, जिस पर खून लगा था। आशंका है कि शिष्य ने ग्राइंडर से प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाया था। मां बोलीं- मिलने नहीं दिया जाता था घटना की सूचना पर रसिक के घरवाले पहुंचे। शनिवार सुबह पोस्टमॉर्टम हाउस में मां-बहन शव देखकर फूट-फूटकर रोईं। मां ने कहा- दो साल पहले बेटे से आखिरी बार बात हुई थी। सूचना मिली कि बेटा गिर गया है। हम आनन-फानन में यहां आए। पहले भी मिलने आए थे, लेकिन मुलाकात नहीं होने दी गई थी। भगवान दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। 2 साल पहले प्रेमानंदजी से दीक्षा ली, नाम बदल लिया रसिक दुलारी शरण मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर के रहने वाले थे। वह 2 साल पहले वृंदावन आए और प्रेमानंदजी से दीक्षा ली। इसके बाद अपना नाम दीपक लोधी से बदलकर रसिक दुलारी शरण रख लिया। वह बिजली का काम जानते थे, इसलिए आश्रम में उन्हें इसी सेवा से जोड़ा गया था। दीपक 2 भाई और एक बहन में दूसरे नंबर पर थे। सबसे बड़ी बहन और फिर दीपक थे। सबसे छोटे भाई मनीष हैं। उनकी मां लौंग बाई एक साल पहले वृंदावन आई थीं। वह दूसरी जगह 5 दिन रहीं। इस दौरान दीपक उनसे मिलते रहते थे। बताया जा रहा है कि वह 3000 किमी की नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके थे। अनसुलझे सवाल, आखिर क्यों सुसाइड किया? मोबाइल की जांच कर रही पुलिस SP सिटी राजीव कुमार ने बताया- परिवार ने थाने में शिकायत दी है। आरोप लगाया है कि उन्हें रसिक से मिलने नहीं दिया जाता था। उनके आरोपों की जांच की जा रही है। वहीं, सीओ संदीप सिंह ने बताया- फॉरेंसिक टीम की जांच में कमरे से कुछ संदिग्ध सामान मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले रसिक दुलारी की किससे बातचीत हुई थी और किन परिस्थितियों में यह घटना हुई। इसके लिए मोबाइल डेटा की जांच की जा रही है। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें- कानपुर कारोबारी हत्याकांड, मां ने कहा था- इनका कुछ करो:अय्याशी से परेशान बेटे ने हत्या कराई; अब करोड़ों का व्यापार कौन संभालेगा? करोड़पति परिवार। परिवार में कलह और अविश्वास। पिता-बेटे के बीच बढ़ती दूरी। यह कहानी कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड से जुड़ी है। पुलिस की जांच में परिवार के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान की कई परतें सामने आई हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में डैम ओवरफ्लो, झरने की तरह बह रहा पानी:2730 क्यूसेक पानी नदियों में छोड़ा; लोगों के पास जाने पर रोक
    Next Article
    हसीन जहां बोलीं- शमी अपने फायदे के लिए चुनाव लड़ेंगे:मैं अमरोहा के लोगों की सेवा करूंगी, बेटी पूछती है- सबके डैडी हैं, मेरे क्यों नहीं?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment