Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'परम्परा 2026' सांस्कृतिक संध्या 11 अप्रैल को:लखनऊ में शास्त्रीय नृत्य-संगीत का आयोजन, गुरु आकांक्षा श्रीवास्तव करेंगी निर्देशन

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में शास्त्रीय नृत्य और संगीत की समृद्ध परंपरा को जीवंत करने के उद्देश्य से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या 'परम्परा 2026' का आयोजन 11 अप्रैल को किया जाएगा। यह आयोजन कैसरबाग स्थित कला मण्डपम् प्रेक्षागृह में शाम छह बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम का निर्देशन अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नृत्यांगना एवं गुरु डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव कर रही हैं। इस भव्य आयोजन से पहले गुरुवार 9 अप्रैल को इंदिरा नगर स्थित पद्मजा कला संस्थान में 'परम्परा 2026' के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र श्रीवास्तव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस विशेष संध्या में 80 से अधिक शिष्यों द्वारा कथक की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो दर्शकों को भारतीय सांस्कृतिक विरासत की गहराई से रूबरू कराएंगी। 'रिदम ऑफ करेज' नामक विशेष नृत्य प्रस्तुति होगी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी और विशिष्ट अतिथि के रूप में जानी-मानी साहित्यकार व शिक्षाविद विद्या बिंदु सिंह उपस्थित रहेंगी। इसके अलावा समारोह में वरिष्ठ गायिका पद्मा गिडवानी, तबला वादक पंडित रवि नाथ मिश्रा, कथक कलाकार डॉ. मीरा दीक्षित, मंजुला पंत और कवयित्री ज्योति सिन्हा को सम्मानित किया जाएगा। 'परम्परा 2026' की शुरुआत 'रिदम ऑफ करेज' नामक विशेष नृत्य प्रस्तुति से होगी, जिसमें कथक की ऊर्जा और अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। इसके बाद मां की ममता और भावनाओं पर आधारित कथक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जाएगी। इस नाटिका की परिकल्पना, लेखन और निर्देशन स्वयं डॉ. आकांक्षा श्रीवास्तव ने किया है, जबकि संगीत निर्देशन बृजेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ने संभाला है। दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी कार्यक्रम में शुद्ध कथक की लयकारी भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेगी। प्रकाश संचालन मनीष सैनी द्वारा किया जाएगा और पूरे कार्यक्रम का संचालन एंकर डॉ. अलका द्वारा किया जाएगा। यह 'परम्परा 2026' न केवल एक सांस्कृतिक आयोजन होगा, बल्कि यह लखनऊ की समृद्ध कला परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम भी बनेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जून में लॉन्च होगी LDA की वरुण विहार योजना:पहले फेज में 2100 प्लॉट, 1300 किसानों से खरीदी गई जमीन
    Next Article
    कानपुर के कॉलेजों में अब एआई से होगी पढ़ाई:CSJMU में 100 शिक्षकों ने सीखी तकनीक, अब क्लासरूम में बदलेगा पढ़ाने का तरीका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment