Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परमठ मंदिर में रामलीला:श्रीराम के नामकरण और बाल लीला का सजीव मंचन; गूंजे जयकारे

    19 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत में रामलीला महोत्सव संचालन समिति की ओर से सोमवार को स्थानीय परमठ मंदिर में नामकरण संस्कार, बाल चरित्र और विद्या अध्ययन लीला का सजीव और भव्य मंचन किया गया। मंचन में दिखाया गया कि प्रभु श्रीराम के जन्म के पश्चात रानी कैकेयी ने एक और माता सुमित्रा ने दो पुत्रों को जन्म दिया। चारों पुत्रों के जन्म का समाचार पाकर महाराज दशरथ अत्यंत प्रसन्न हुए। कुलगुरु वशिष्ठ ने वेद मंत्रोच्चार व हवन के पश्चात चारों भाइयों का नामकरण संस्कार संपन्न कराया। इस दौरान पूरा पंडाल राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जयकारों से गूंज उठा। लीला में श्रीराम-लक्ष्मण और भरत-शत्रुघ्न की बाल सुलभ जोड़ी तथा उनकी मनमोहक क्रीड़ाओं को देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। इस अवसर पर महंत ओमकार नाथ, सुनील मिश्रा और केशव सक्सेना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व भक्तगण उपस्थित रहे। लीला का सफल संचालन संजय पांडेय और रामायणी निशांत तिवारी ने किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में मछली पकड़ने के विवाद में मारपीट:कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप, 5 घायल; केस दर्ज
    Next Article
    रायबरेली में नाबालिग को भगाने वाला और NTPC चोर गिरफ्तार:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा, कॉपर ट्यूब भी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment