Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में नाबालिग को भगाने वाला और NTPC चोर गिरफ्तार:पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ा, कॉपर ट्यूब भी बरामद

    19 hours ago

    1

    0

    रायबरेली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देश पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए दो मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हरचन्दपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में गढ़ीखास निवासी अमन पुत्र शीतला प्रसाद को गिरफ्तार किया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है। हरचन्दपुर पुलिस ने सोमवार को अमन को गढ़ीखास से महराजगंज जाने वाली सड़क पर भाजपा कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। भाजपा कार्यालय के पास से पुलिस ने पकड़ा पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की को भगाने के मामले में अमन की तलाश की जा रही थी। सोमवार को सूचना के आधार पर पुलिस ने गढ़ीखास-महराजगंज मार्ग पर भाजपा कार्यालय के पास घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। लड़की के सुरक्षित बरामद होने के बाद उसे आवश्यक प्रक्रिया के लिए पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। NTPC के जागृति क्लब से चोरी हुई थी कॉपर ट्यूब दूसरी कार्रवाई ऊंचाहार थाना क्षेत्र में हुई। 1 अक्टूबर को एनटीपीसी परिसर स्थित जागृति क्लब से एसी की कॉपर ट्यूब चोरी होने का मामला सामने आया था। पुलिस चोरी की घटना की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। सोमवार को ऊंचाहार पुलिस ने बहेरवा चौराहे के पास से प्रमोद कुमार पुत्र डिग्रीलाल, निवासी ग्राम फरीदपुर मजरे भवनपुर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी की 6 एसी कॉपर ट्यूब बरामद पुलिस ने प्रमोद कुमार के कब्जे से चोरी की गई 6 एसी कॉपर ट्यूब बरामद की हैं। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परमठ मंदिर में रामलीला:श्रीराम के नामकरण और बाल लीला का सजीव मंचन; गूंजे जयकारे
    Next Article
    प्रयागराज में UPTET अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन:बोले- OMR की मामूली गलती पर रिजल्ट रद्द; नॉर्मलाइजेशन की दोबारा समीक्षा हो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment