Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुरानी Delhi के हौज काजी में गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे से 2 और शव बरामद

    1 day ago

    3

    0

    नयी दिल्ली, सात नवंबर पुरानी दिल्ली के हौज काजी इलाके में तीन मंजिला इमारत ढहने की घटना में शनिवार को मलबे से दो और शव बरामद किए गए, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गयी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। मृतकों में से एक की पहचान बिहार के खगड़िया जिले के हनुमान नगर गांव निवासी पंकज शर्मा (40) के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है।शवों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि अजमेरी गेट के पास सत्तारा गली में निर्माणाधीन इमारत ढहने के दो दिन बाद भी मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश और मलबा हटाने का अभियान जारी रहा। बचाव अभियान के पहले दिन दो लोगों किशोरी (40) और संजीत (45) को मृत घोषित कर दिया गया था, जबकि दो अन्य लोगों सहदेव चौधरी (25) और फिरोज (37) को घायल अवस्था में मलबे से बाहर निकाला गया था।दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई गई थी। पुलिस के अनुसार, चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजकर 45 मिनट पर निर्माणाधीन इमारत ढह गई थी। तीन मंजिला इमारत ढहने के समय निर्माण स्थल पर करीब 10 से 15 मजदूर मौजूद थे।आरोप है कि 50 वर्गमीटर के भूखंड पर आवश्यक मंजूरी लिए बिना इमारत का निर्माण कराया जा रहा था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के एक अधिकारी ने बताया कि इस इमारत का कोई भवन नक्शा स्वीकृत नहीं किया गया था। नगर निगम के अनुसार, इमारत का निर्माण तीसरी मंजिल तक पहुंच गया था और छत की स्लैब डालने का काम चल रहा था, तभी वह ढह गई।एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री इंजीनियरिंग मानकों के अनुरूप नहीं थी और ठीक से सेट भी नहीं हुई थी। इसी वजह से इमारत ढह गई। दिल्ली पुलिस ने जून में ही इस संपत्ति पर हो रहे अवैध निर्माण को लेकर एमसीडी को आगाह किया था।15 जून को हौज काजी थाने के एसएचओ ने एमसीडी के सिटी सदर पहाड़गंज जोन को पत्र लिखकर निर्माण कार्य की जानकारी दी थी। इसमें जमीन के मालिक और ठेकेदार के रूप में फरकान की पहचान बताई गई थी। पुलिस ने इमारत के मालिकों और ठेकेदारों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Presidency University ने स्वामी विवेकानंद का पोस्टर बिगाड़ने पर दो छात्राओं को निकाला
    Next Article
    अयोध्या Deepotsav की शुरुआत, 56 घाटों पर 30 लाख दीयों से बनेगा नया कीर्तिमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment