Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रेसीडियम स्कूल ने 118 रनों से मैच जीता:डीपीएसजी कप क्वार्टर फाइनल में सेंट टेरेसा को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

    2 hours ago

    1

    0

    डीपीएसजी मेरठ रोड में चल रहे डीपीएसजी कप 2026 के छठे दिन प्रेसीडियम स्कूल और सेंट टेरेसा स्कूल के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में प्रेसीडियम स्कूल ने सेंट टेरेसा स्कूल को 118 रनों से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए प्रेसीडियम स्कूल ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। आरुष बामहोत्रा ने 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अवंत तोमर ने 31 और वर्चस्व मलिक ने 24 रनों का योगदान दिया। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट टेरेसा स्कूल की टीम शुरुआत से ही दबाव में दिखी। प्रेसीडियम के गेंदबाजों के सामने सेंट टेरेसा की पूरी टीम सिर्फ 36 रन पर ऑल आउट हो गई। प्रेसीडियम की ओर से गेंदबाजी में कुशाग्र ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। वर्चस्व मलिक ने भी 3 विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। मैच के समापन पर डीपीएसजी के शारीरिक शिक्षा शिक्षक प्रतीक चौधरी ने विजेता टीम को बधाई दी। इस दौरान मैन ऑफ द मैच खिलाड़ी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 990 किलो मिलावटी तेल पकड़ा:सीज कर लैब भेजे सैंपल, खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई
    Next Article
    लखनऊ अप्रैल में 3 साल में सबसे ज्यादा गर्म:कूलिंग पॉइंट पर घड़े का पानी और गुड़ मिल रहा, ट्रांसफॉर्मर के सामने लगाए पंखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment