Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 990 किलो मिलावटी तेल पकड़ा:सीज कर लैब भेजे सैंपल, खाद्य विभाग की छापेमार कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा जनपद में मिलावटी खाद्य तेल के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। रविवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बाह तहसील के पुरा भगवान गांव में छापा मारकर 990 किलो तेल सीज कर दिया। आशंका है कि राइस ब्रान ऑयल और सरसों के तेल में मिलावट की जा रही थी। 27 अप्रैल को उपजिलाधिकारी बाह संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में टीम ने थाना खेड़ा राठौर क्षेत्र के पुरा भगवान गांव में श्रीमती प्रिया पत्नी रविन्द्र सिंह के खाद्य तेल प्रतिष्ठान पर छापामार कार्रवाई की। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कोमल सिंह और गजेन्द्र सिंह शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान गोदाम में 622 किलो राइस ब्रान ऑयल और 372 किलो सरसों का तेल भंडारित मिला। टीम ने मिलावट की आशंका पर दोनों तेलों का एक-एक नमूना जांच के लिए विधिवत सील कर लैब भेज दिया। 1.33 लाख का तेल सीज जांच पूरी होने तक शेष 620 किलो राइस ब्रान ऑयल और 370 किलो सरसों का तेल सीज कर दिया गया। राइस ब्रान ऑयल की कीमत करीब 77,500 रुपए और सरसों तेल की कीमत 55,500 रुपए आंकी गई है। कुल 990 किलो तेल, जिसकी कीमत 1 लाख 33 हजार रुपए है, खाद्य कारोबारी की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अब कारोबारी इसे बेच नहीं सकेगा। रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई विभाग का कहना है कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अगर सैंपल फेल हुए तो खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने तक की कार्रवाई होगी। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने साफ किया कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मिलावटखोरों के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। आम लोगों से अपील है कि मिलावटी सामान की सूचना तुरंत विभाग को दें। दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में महिला से खेत में छेड़छाड़:पड़ोसी युवक पर अश्लील हरकत करने का आरोप, विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट
    Next Article
    प्रेसीडियम स्कूल ने 118 रनों से मैच जीता:डीपीएसजी कप क्वार्टर फाइनल में सेंट टेरेसा को हराया, सेमीफाइनल में प्रवेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment