Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परशुराम जयंती पर बहराइच में शोभायात्रा निकली:हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, पूर्व सांसद बृजभूषण सिंह भी शामिल हुए

    5 hours ago

    1

    0

    बहराइच में परशुराम जयंती के अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर समेत ग्रामीण इलाकों में आयोजित इस कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह सहित कई प्रमुख हस्तियां भी विभिन्न आयोजनों में शामिल हुईं। परशुराम सेवा प्रकोष्ठ की ओर से एक मुख्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा मरी माता मंदिर से शुरू होकर रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर तक निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान पूरा मार्ग भगवान परशुराम के जयघोष से गूंज उठा। ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। रमपुरवा स्थित परशुराम मंदिर पहुंचने पर भक्तों द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना और आरती की गई। इस अवसर पर समाज की सुख-समृद्धि और एकता के लिए भगवान से प्रार्थना की गई। सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडे की ओर से जनपद के पयागपुर इलाके में भी एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पयागपुर के भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी, निशंक त्रिपाठी और ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र नाथ तिवारी ने समाज को एकजुट रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि विप्र समाज को लगातार बांटने की साजिशें की जा रही हैं, लेकिन यह बुद्धिजीवी समाज कभी विभाजित नहीं होगा। उन्होंने सभी से आपसी सहयोग और एकता बनाए रखने की अपील की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इटावा में भगवान परशुराम जन्मोत्सव शोभा यात्रा पर दिखा सौहार्द:मुस्लिम समाज ने पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत, यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
    Next Article
    रील लाइफ में देशभक्ति पर जोर:‘बॉर्डर 2’ के बाद अब 'ऑपरेशन सिंदूर' से भी वरुण बदलेंगे इमेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment