Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सई नदी में डूबकर 14 वर्षीय किशोर की मौत:रायबरेली में भैंस चराते समय जलकुंभी में फंसा, 2 घंटे बाद मिला शव

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली जनपद के मुंशीगंज क्षेत्र स्थित सई नदी में भैंस चराते समय एक 14 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर भैंस को नदी से बाहर निकालने के लिए पानी में उतरा था, तभी वह जलकुंभी और दलदल में फंस गया। मृतक की पहचान भूपेश (14) के रूप में हुई है, जो अपनी ननिहाल बीबियापुर में रहकर पढ़ाई कर रहा था। घटना रविवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भूपेश भैंस चरा रहा था, तभी एक भैंस नदी के एक किनारे से दूसरे किनारे की ओर जाने लगी। उसे वापस लाने के लिए वह सई नदी में उतर गया, लेकिन नदी में फैली जलकुंभी और दलदली हिस्से में फंसकर बाहर नहीं निकल सका। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर तलाशी अभियान चलाया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद किशोर का शव बरामद किया गया। इस घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि भूपेश स्वभाव से होनहार था और पढ़ाई में भी अच्छा था। वह अपनी मां और नानी के साथ ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। भदोखर कोतवाली पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर में यातायात पुलिस का अभियान:मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न लगे 13 वाहनों का चालान
    Next Article
    शिक्षा सेवा चयन आयोग विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचा:अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ परिणाम जारी करने की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment