Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिषदीय स्कूलों के छात्र करेंगे हवाई यात्रा:वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के 22 छात्र-छात्राओं का चयन, ISRO का करेंगे भ्रमण

    16 hours ago

    1

    0

    परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं को हवाई यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए वाराणसी, प्रयागराज और मीरजापुर मंडल के कुल 22 छात्र-छात्राओं का चयन कर लिया गया है। इनकी सूची जारी कर दी गई है। दरअसल, ये चयनित छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय अविष्कार अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे और प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल किए हुए थे। वाराणसी मंडल के AD बेसिक हेमंत राव इन 22 छात्र-छात्राओं का लेकर बंगलुरू जाएंगे। वहां छात्र-छात्राओं को ISRO (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) का भ्रमण भी कराया जाएगा। हेमंत राव ने बताया कि इसमें 11 जनपद के परिषदीय स्कूलों के 22 बच्चों का चयन किया गया है। इन्हें राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों का भ्रमण कराया जाएगा, इसे एक्सपोजर विजिट कहा जाता है। इस पहल से बच्चों में विज्ञान के प्रति और रूझान भी बढ़ेगा। सूची में इन 13 छात्राओं के नाम शामिल इसी सूची में 13 छात्राओं के नाम शामिल हैं। वाराणसी के कबीर चौरा कंपोजिट विद्यालय की छात्रा श्रद्धा पांडेय, कंपाेजिट विद्यालय चित्रसेनपुर सेवापुरी की सीतांजलि, मीरजापुर के कंपोजिट विद्यालय लूसा की अवंतिका व उच्च प्राथमिक विद्यालय महामलपुर की मुस्कान पटेल, प्रयागराज में उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहिउद्दीनपुर, चाका की नैंनी हैं। इसी तरह काैशांबी में कंपोजिट विद्यालय, चरवा की शिल्पा व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैगवा की शशि यादव का नाम शामिल हैं। सोनभद्र में उच्च प्राथमिक विद्यालय जमगांव घोरावल की दीपिका पटेल व चंदौली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानपुर की साक्षी प्रजापति हैं। गाजीपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय मदरा की अंशिका यादव, जौनपुर में उच्च प्राथमिक विद्यालय ओइना जलालपुर की छात्रा साक्षी और फतेहपुर में कंपोजिट विद्यालय दौलतियापुर खहुआ की छात्रा अंशिता यादव का नाम शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में NH किनारे गंभीर घायल युवक मिला:अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, वाहन से कुचलने की आशंका
    Next Article
    सहारनपुर में आशु हत्याकांड का खुलासा...महिला समेत 2 अरेस्ट:पहले प्रेमी के साथ मिलकर की थी आशु की हत्या, तालाब में धक्का दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment