Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में NH किनारे गंभीर घायल युवक मिला:अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, वाहन से कुचलने की आशंका

    14 hours ago

    1

    0

    हमीरपुर जिले के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक युवक नेशनल हाईवे के किनारे गंभीर रूप से घायल मिला। सूचना मिलने पर पुलिस उसे तत्काल अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सुमेरपुर के वार्ड नंबर 12 निवासी 24 वर्षीय सत्यम सिंह के रूप में हुई है। सत्यम सोमवार रात करीब 8 बजे अपने घर से निकला था और देर रात तक वापस नहीं लौटा। मृतक के चाचा भोला सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब साढ़े तीन बजे पुलिस से सत्यम की सड़क दुर्घटना में मौत होने और शव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखे होने की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, सत्यम सिंह रात में फैक्ट्री एरिया स्थित रिमझिम इस्पात मिल मोड़ के पास पहुंचा था। आशंका है कि इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे पुलिस द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सत्यम सिंह अपने दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटा था और अविवाहित था। उसके पिता बालकृष्ण सिंह मौदहा में सहकारी समिति में कार्यरत हैं। बेटे की असामयिक मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है, जो हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी 12 मार्च को रायबरेली आएंगे:दिशा बैठक में केंद्र-राज्य की योजनाओं की समीक्षा करेंगे
    Next Article
    परिषदीय स्कूलों के छात्र करेंगे हवाई यात्रा:वाराणसी, प्रयागराज और मिर्जापुर मंडल के 22 छात्र-छात्राओं का चयन, ISRO का करेंगे भ्रमण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment