Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    परिषदीय विद्यालयों में अब मोंटेसरी की तर्ज पर गृहकार्य:नए सत्र से लागू व्यवस्था, छुट्टियों में भी करना होगा होमवर्क

    5 hours ago

    1

    0

    जिले के परिषदीय विद्यालयों में अब मोंटेसरी स्कूलों की तर्ज पर बच्चों को गृहकार्य दिया जाएगा। यह व्यवस्था नए शैक्षिक सत्र से लागू की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति नियमितता बनाए रखना और उनकी उपस्थिति में सुधार लाना है। इस नए प्रावधान को एकेडमिक कैलेंडर में शामिल किया गया है। जिले के कुल 1583 परिषदीय विद्यालयों में लगभग 1 लाख 45 हजार से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को 20 मई से 15 जून तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान भी अपना गृहकार्य पूरा करना होगा। नए शिक्षा सत्र के लिए जारी एकेडमिक कैलेंडर में हर माह की पढ़ाई के लिए विस्तृत निर्देश दिए गए हैं। गर्मी की छुट्टी से पहले सभी कक्षाओं का 20 प्रतिशत पाठ्यक्रम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बच्चों को पूरा किए गए पाठ्यक्रम से ही प्रश्न हल करने और लिखने के लिए गृहकार्य के रूप में दिया जाएगा। इस गृहकार्य की जांच अवकाश के बाद स्कूल खुलने पर की जाएगी। इससे शिक्षा की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पटेल ने बताया कि पहले भी बच्चों को गृहकार्य दिया जाता था, लेकिन इस बार एकेडमिक कैलेंडर में इसे स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस निर्देश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के आदेश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में प्रभारी मंत्री ने मुस्लिम कार्यकर्ता को झिड़का:मीडिया के सामने कहा, "ऐ मौलाना, बाहर जाओ"
    Next Article
    देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर मकान से टकराया:दीवार गिरी, मलबे में दबे परिवार को ग्रामीणों ने बचाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment