Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रायबरेली में प्रभारी मंत्री ने मुस्लिम कार्यकर्ता को झिड़का:मीडिया के सामने कहा, "ऐ मौलाना, बाहर जाओ"

    4 hours ago

    1

    0

    रायबरेली: उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और रायबरेली के प्रभारी मंत्री राकेश सचान मंगलवार को एक विवादित बयान के कारण चर्चा में आ गए। कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने वहां मौजूद एक व्यक्ति को अमर्यादित ढंग से बाहर जाने को कह दिया। जानकारी के अनुसार, प्रभारी मंत्री राकेश सचान मीडिया को संबोधित कर रहे थे, तभी उनकी नजर वहां बैठे एक मुस्लिम कार्यकर्ता पर पड़ी। उन्होंने कार्यकर्ता की ओर इशारा करते हुए कड़े लहजे में कहा, "ऐ मौलाना, बाहर जाओ, मीडिया से बात हो रही है।" इस दौरान मंत्री विपक्षी दलों (सपा और कांग्रेस) पर भी भड़ास निकाल रहे थे। मंत्री के इस व्यवहार से वहां सन्नाटा पसर गया और वह व्यक्ति चुपचाप कमरे से बाहर चला गया। इससे पहले, प्रभारी मंत्री ने जनपद के अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को लू से बचाव के इंतजाम करने, गौशालाओं में गोवंश के लिए हरे चारे, छाया और भूसे का उचित बंदोबस्त करने के निर्देश भी दिए। बैठक में आयुष्मान कार्ड बनाने, नहरों के टेल तक पानी पहुंचाने, बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने और जले हुए ट्रांसफार्मर तत्काल बदलने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। मंत्री ने सड़कों की मरम्मत और अन्य परियोजनाओं को अक्टूबर-नवंबर तक हर हाल में पूरा करने को कहा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी, डीएम सरनीत कौर ब्रोका, एसपी रवि कुमार और सीडीओ अंजू लता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जहूराबाद सीट पर सपा से पहली पसंद बने कमलेश सिंह:भाजपा से पसंदीदा उम्मीदवार शिव प्रताप सिंह और कालीचरण राजभर; बसपा से मनोज राजभर
    Next Article
    परिषदीय विद्यालयों में अब मोंटेसरी की तर्ज पर गृहकार्य:नए सत्र से लागू व्यवस्था, छुट्टियों में भी करना होगा होमवर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment