Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में अनियंत्रित ट्रेलर मकान से टकराया:दीवार गिरी, मलबे में दबे परिवार को ग्रामीणों ने बचाया

    6 hours ago

    1

    0

    देवरिया के भटवालिया स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रात करीब 11:10 बजे विद्युत खंभों से लदा एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पास के टीनशेड मकान से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मकान की दीवार भरभराकर गिर गई और अंदर सो रहे लोग मलबे में दब गए। घटना के समय घर में एक बुजुर्ग महिला, एक युवती और दो छोटे बच्चे मौजूद थे। अचानक दीवार गिरने से घर के अंदर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने बिना देर किए मलबा हटाना शुरू किया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा गंभीर जनहानि हो सकती थी। हादसे में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं युवती और दोनों बच्चों को मामूली चोटें आईं। बताया जा रहा है कि ट्रेलर में विद्युत खंभे लदे थे और मोड़ते समय उसका पिछला हिस्सा मकान की दीवार से टकरा गया, जिससे यह हादसा हुआ। संयोगवश उस समय क्षेत्र में शादी-ब्याह का माहौल होने के कारण लोगों की आवाजाही बनी हुई थी, जिससे तुरंत सहायता मिल सकी। सूचना मिलते ही सदर कोतवाल राकेश कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सड़क पर खड़े ट्रेलर को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से भारी वाहनों की आवाजाही पर नियंत्रण और ऐसे संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिषदीय विद्यालयों में अब मोंटेसरी की तर्ज पर गृहकार्य:नए सत्र से लागू व्यवस्था, छुट्टियों में भी करना होगा होमवर्क
    Next Article
    ग्रेटर नोएडा वेस्ट में लिफ्ट अटकी:बुजुर्ग महिला समेत तीन लोग 10 मिनट फंसे, अलार्म भी नहीं बजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment