Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रताप विहार के नल के पानी में कीड़े-लार्वा आ रहे:लोग बोले- गंदा पानी पीने को मजबूर हैं, बच्चों के बीमार होने का डर

    7 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद के प्रताप विहार स्थित डी-ब्लॉक, सेक्टर-12, वार्ड-04 में नल के पानी में कीड़े और लार्वा मिलने से स्थानीय लोग परेशान हैं। निवासियों का कहना है कि 19 अगस्त से लगातार दूषित पानी आ रहा है और शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। करीब 200 घरों के एक हजार से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि दूषित पानी के कारण बच्चों की तबीयत भी खराब हो रही है, जिसके बाद परिवार बाहर से पीने का पानी खरीदने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी प्रमुख रावल ने बताया कि इससे पहले इलाके में नल से नाले जैसी बदबू वाला पानी आ रहा था। इसकी शिकायत नगर निगम में की गई थी, जिसके बाद उस समस्या का समाधान हो गया था। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त से नई समस्या शुरू हो गई। अब नल के पानी में कीड़े और लार्वा दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि ऐसे पानी का इस्तेमाल पीने के लिए तो दूर, घरेलू जरूरतों के लिए करना भी मुश्किल हो गया है। 1982 में बिछी पाइपलाइन, लोगों को उसी पर शक स्थानीय लोगों के अनुसार कॉलोनी में पानी की पाइपलाइन करीब 40 साल पुरानी है। यह पाइपलाइन वर्ष 1982 में बिछाई गई थी। लोगों को आशंका है कि पुरानी और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन के कारण पानी दूषित हो रहा है। निवासियों ने 20 अगस्त को नगर निगम और स्थानीय पार्षद से भी शिकायत की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के कई दिन बाद भी पाइपलाइन की जांच या दूषित पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। 10 लीटर पानी के लिए 200 रुपए खर्च कर रहे लोग प्रमुख रावल के मुताबिक, इलाके के लोग पीने के लिए बाहर से बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर हैं। कुछ परिवार 10 लीटर पानी की बोतल करीब 200 रुपए में खरीद रहे हैं। लोगों का कहना है कि एक तरफ उन्हें घर में नल का पानी मिल रहा है, लेकिन वह पीने योग्य नहीं है। दूसरी तरफ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए बाहर से पानी खरीदने पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। बच्चों की तबीयत बिगड़ने का दावा स्थानीय निवासियों ने दावा किया कि दूषित पानी का असर बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है और कुछ बच्चों के बीमार होने की सूचना भी है। लोगों में इस बात को लेकर चिंता है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हो सकते हैं। CM जनसुनवाई पोर्टल पर भी की शिकायत निवासियों ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इसके बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। कुछ निवासियों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर समाधान करने के बजाय कुछ कर्मचारी उन्हें धमका रहे हैं। लोगों ने नगर निगम से पानी की पाइपलाइन की तत्काल जांच कराने और क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी नागरिकों से ठगी की आरोपी महिला को जमानत:लखनऊ में पुलिस ने समिट बिल्डिंग से गैंग पकड़ा था, पुलिस के पास इलेक्ट्रॉनिक्स साक्ष्य मौजूद
    Next Article
    ललितपुर में NH-44 पर बाइक हादसा, महिला की मौत:2 साल के बेटे समेत 3 घायल; दो की हालत गंभीर, झांसी रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment