Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र में लखनऊ-वाराणसी नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गुरुवार शाम करीब सात बजे लालगंज से घर लौटते समय एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसे टक्कर मार दी। यह हादसा नया का पूरवा, बेल्हा मोड़ के पास नेशनल हाईवे पर हुआ। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल लालगंज ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जांच की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान वेद प्रकाश मिश्रा उर्फ भानु (33) पुत्र राजेंद्र प्रसाद मिश्रा उर्फ भोला, निवासी बेल्हा हिराऊ का पुरवा के रूप में हुई है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक छा गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चे छोड़ गया है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात चार पहिया वाहन की तलाश कर रही है और हादसे के कारणों की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाली-गलौज का विरोध करने पर हमला:शाहजहांपुर में दबंगों ने की वारदात, घायल मेडिकल कराने गया तो फिर की फायरिंग
    Next Article
    प्रयागराज में फायरिंग करने वाले को जेल:पुलिस पूछताछ में बोला- मैं कपड़ा व्यापारी हूं, कुर्ते की सप्लाई करने आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment