Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में फायरिंग करने वाले को जेल:पुलिस पूछताछ में बोला- मैं कपड़ा व्यापारी हूं, कुर्ते की सप्लाई करने आया था

    5 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के होलागढ़ में एक दिन पहले गाड़ी हटाने को लेकर हुए विवाद में अधेड़ को गोली मारने के मामले में मौके से पकड़े गए चंदन पटेल को गुरुवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में वह खुद को निर्दोष बताता रहा। उसका कहना है कि वह कपड़ों का व्यापारी है और कुर्तों की सप्लाई देने आया था। तभी कुछ देर का काम होने की बात कहकर मुख्य आरोपी निलेश उसे अपने साथ ले आया। उधर इस मामले में फरार चल रहे जिला पंचायत सदस्य समेत अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूछताछ में खुद को बताया निर्दोष जेल भेजे जाने से पहले पुलिस ने चंदन से विस्तृत पूछताछ की। इसमें उसने बताया कि वह चांटी गांव का रहने वाला है और रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करता है। नेवादा में उसकी ‘चंदन कलेक्शन’ के नाम से दुकान है। होली के मौके पर उसे 12 कुर्तों का ऑर्डर मिला था और वह उनकी सप्लाई देने आया था। इसी दौरान निलेश मिश्रा ने उससे कहा कि कुछ देर का काम है, मेरे साथ चलो, लौटकर तुम्हारा पेमेंट कर देंगे। इस पर वह उनकी क्रेटा कार में बैठकर चला आया। आरोप है कि जब वहां मारपीट होने लगी तो वह भी गाड़ी लेकर भागने लगा। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर खेत में चली गई, जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया। चंदन ने हमलावरों के नाम भी बताए। इसके बादपुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मजिस्ट्रेट की अनुमति से जेल भेज दिया। इंस्पेक्टर होलागढ़ वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। यह है पूरा मामला प्रयागराज के होलागढ़ में होली के दिन ट्रक हटाने के मामूली विवाद में दबंगों ने जमकर तांडव किया था। 6-7 गाड़ियों पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों ने असलहों की बट से कस्तूरीपुर गांव निवासी राम कैलाश को पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर गांव के लोग और परिजन दौड़े तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। इसमें राम कैलाश के 56 वर्षीय भाई रामआसरे गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में जिला पंचायत सदस्य समेत सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल की हालत खतरे से बाहर उधर घायल रामआसरे की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि अभी शरीर में धंसे छर्रे बाहर नहीं निकाले जा सके हैं। परिजनों के मुताबिक डॉक्टरों ने शुक्रवार को ऑपरेशन करने की बात कही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:घर लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा
    Next Article
    संभल में ध्वजा मेला, हजारों श्रद्धालुओं ने की पूजा:रायसत्ती माता मंदिर में उमड़ी भीड़, चौपाई लेकर पहुंचे लोगों ने होली के गीत सुनाकर डांस किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment