Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान:पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, भाई को फोन पर बताई परेशानी, फिर कर ली खुदकुशी

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक मजदूर युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान आंबेडकर नगर जनपद के हैदराबाद निवासी सुरजीत कुमार (40) के रूप में हुई है। वह अपने भाई संजीव कुमार के साथ शेखपुर अठंगवा गांव में अमितेश सिंह के यहां मजदूरी करता था। सुरजीत खेती-बाड़ी का काम संभालता था, जबकि संजीव पोल्ट्री फार्म देखता था। वह अपनी पत्नी मंजू देवी और दो बेटियों के साथ रहता था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सुरजीत का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने अपने भाई संजीव को फोन कर अपनी परेशानी बताई और आत्महत्या करने की इच्छा जताई। उसने संजीव से यह भी कहा था कि उसकी मौत के बाद शव को घर ले जाया जाए। शुक्रवार को सुरजीत खेत जाने की बात कहकर घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे गांव के बाहर एक आम के बाग में उसका शव पेड़ से फंदे के सहारे लटका मिला। खेत में घास काटने गए कुछ लोगों ने शव देखा और शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पट्टी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में अग्निवीर भर्ती रैली::11 जिलों के 900 अभ्यर्थी हुए शामिल, 700 पास,रैली में 19 हजार युवा ले रहे भाग
    Next Article
    मदरसे में मौलान ने बच्चे को 36 डंडे मारे, VIDEO:एक ने उल्टा करके पैर पकड़े, दूसरा पीटता रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment