Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मदरसे में मौलान ने बच्चे को 36 डंडे मारे, VIDEO:एक ने उल्टा करके पैर पकड़े, दूसरा पीटता रहा

    5 hours ago

    1

    0

    सहारनपुर के एक मदरसे में दो मौलानाओं ने एक 10 साल के बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। एक मौलाना ने बच्चे को उल्टा करके उसके पैर पकड़े। दूसरे मौलाना ने 36 डंडे मारे। इस दौरान बच्चा रहम की गुहार लगाता रहा। वहां मौजूदा तीसरे मौलाना ने इसका वीडियो रिकॉर्ड किया। वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है। हालांकि 3 अप्रैल को वीडियो सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने में आक्रोश फैल गया। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पूरा मामला गंगोह नगर इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… पैर पकड़कर पीटा मदरसे में बच्चे की पिटाई का करीब 1 मिनट 49 सेकेंड सामने आया है। वीडियो में एक मौलाना छात्र को छड़ी से लगातार पीट रहा है, जबकि दूसरा शिक्षक उसके पैर पकड़े हुए है। इस दौरान बच्चा दर्द से चीखता और तड़पता हुआ नजर आ रहा है। वह रहम की गुहार लगा रहा है, लेकिन दोनों शिक्षकों पर इसका कोई असर नहीं पड़ता और वे पिटाई करते रहते हैं। वीडियो में एक तीसरा व्यक्ति भी मौजूद है, जो इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर रहा है। वीडियो कुछ महीने पुराना जानकारी के अनुसार, ये वीडियो कुछ महीने पुराना बताया जा रहा है और ये सीएचसी के पास स्थित एक मदरसे का है। पीड़ित बालक पास के ही एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में भारी रोष देखने को मिल रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया- वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित मदरसे के संचालकों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। -------------------------- ये खबर भी पढ़ें… लखनऊ में विस्फोट करने आए 4 आतंकी अरेस्ट:सरगना मेरठ का नाई; पाकिस्तान ने धमाके का टारगेट दिया था यूपी एटीएस ने गुरुवार को लखनऊ से 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा आज, शुक्रवार को किया। एटीएस के अनुसार, आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स के कहने पर भारत में आगजनी और दहशत फैलाने की साजिश रच रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में अधेड़ ने फांसी लगाकर दी जान:पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव, भाई को फोन पर बताई परेशानी, फिर कर ली खुदकुशी
    Next Article
    मेरठ में साले ने जीजा पर पेट्रोल छिड़का:पति-पत्नी विवाद में आग लगाई, युवक गंभीर झुलसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment