Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में HDFC बैंक मैनेजर पर हमलावरों ने किया हमला:गंभीर रूप से घायल, दुकानदारों के दौड़ने पर 3 आरोपी फरार; पुलिस जांच में जुटी

    20 hours ago

    4

    0

    प्रतापगढ़ में कंधई थाना क्षेत्र के दीवानगंज बाजार स्थित चौराहे के पास गुरुवार रात करीब आठ अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने एचडीएफसी बैंक के सेकंड मैनेजर पर लोहे के पंच से हमला कर दिया। हमले में बैंककर्मी रोहित गुप्ता (28) गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। दुकानदारों के दौड़ने पर आरोपी बाइक से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। देखिए तस्वीरें- HDFC बैंक में सेकंड मैनेजर के पद पर कार्यरत कोतवाली सिटी क्षेत्र के कटरा मेदनीगंज निवासी रोहित गुप्ता पट्टी कस्बा क्षेत्र स्थित एचडीएफसी बैंक में सेकंड मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि गुरुवार रात करीब आठ बजे वह बैंक का काम निपटाने के बाद अपनी कार से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह दीवानगंज बाजार के चौराहे के पास पहुंचे, तभी अपाचे बाइक सवार तीन अज्ञात युवकों ने उनकी कार रोक ली। दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची आरोप है कि इसके बाद युवकों ने लोहे के पंच से रोहित गुप्ता पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई घटना से चौराहे पर हड़कंप मच गया। शोर सुनकर दुकानदार मौके की ओर दौड़े तो हमलावर बाइक से भाग निकले। घटना की जानकारी मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बैंककर्मी को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जांच में जुटी पुलिस कंधई थानाध्यक्ष आदित्य सिंह ने बताया कि- सूचना पर दीवानगंज पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। हमलावरों की पहचान और घटना के कारणों के संबंध में फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा कार्यालय पर मान्यवर कांशीराम साहब को दी श्रद्धांजलि:नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर नमन किया, योगदान याद किया
    Next Article
    शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी का माहौल बनाएंगे CM:12 को होगी सभा; 17 जिलों से आएंगे 12 हजार शिक्षक; 23 को होगा मतदान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment