Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में जमीन विवाद में महिला को पीटा, VIDEO:आरोप- शिकायत करने पर पुलिस ने डांटकर भगाया, एसपी से न्याय की गुहार

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र के छिवांगा गांव में आबादी की जमीन को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट की गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग महिला को पीटते हुए दिख रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोसियों ने बाहरी दबंगों को बुलाकर उनकी पुस्तैनी चरही तोड़ दी और जमीन पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दबंगों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी के बट से उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटनाक्रम सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में कैद हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है और स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़िता ने बताया कि जब वह शिकायत लेकर बाघराय थाने पहुंची, तो पुलिस ने उसकी बात सुनने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। न्याय की उम्मीद में, महिला इसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंची और मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर उच्च अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में दो दिन बाद बारिश का अलर्ट:गर्मी से मिलेगी राहत, पारा 35 डिग्री के करीब पहुंचा
    Next Article
    उन्नाव स्कूल में शिक्षक नहीं, बच्चों ने खुद की प्रार्थना:ग्राम प्रधान ने VIDEO बनाकर खोली लापरवाही की पोल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment