Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में प्रेमिका की हत्या कर नहर में फेंकी लाश:5 महीने की प्रेग्नेंट थी, शादी की जिद पर अड़ी थी, थप्पड़ मारने पर गुस्साया

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका की हत्या कर दी। वह 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। महिला प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी थी। इसी बात पर दोनों में लड़ाई हुई। इसी बीच महिला ने प्रेमी को थप्पड़ मार दिया। गुस्से में प्रेमी ने उसको किडनैप कर मारपीट की। इसके बाद कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर पिलाने की कोशिश की। जब वह सफल नहीं हुआ था, तो गला दबाकर प्रेमिका को मार डाला। इसके बाद गाड़ी की डिग्गी में लाश डालकर नहर में फेंक दिया। 17 मार्च को हुई इस वारदात के 2 दिन बाद गुरुवार को पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मामला संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… मदनगढ़ बेलहा में सुनील कुमार रहता है। अप्रैल 2025 में उसकी शादी बबीता गुप्ता (25) से हुई थी। बबीता 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। घरवालों ने बताया कि बबीता 15 मार्च को दवा लेने लालगंज गई थी, लेकिन फिर लौटकर नहीं आई। लालगंज थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 17 मार्च, 2026 को गोंदाही गांव के पास शारदा सहायक नहर में एक शव उतराता मिला। यह इलाका संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में आता है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव की पहचान बबीता के रूप में हुई। उसका चेहरा सूजा हुआ था, मुंह से खून निकल रहा था। इसके चलते मारपीट के बाद हत्या की आशंका जताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, जिसकी रिपोर्ट में भी हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने घरवालों और गांववालों से पूछताछ की। सर्विलांस से बबीता की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें पुलिस को अहम सुराग मिले। सामने आया कि सांगीपुर में रहने वाले अनुज सिंह (27) की बबीता से लगातार बातचीत होती थी। अनुज लालगंज में पेट्रोल पंप के पास गाड़ियों के एलाइनमेंट का काम करता है। पुलिस ने अनुज को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिर सख्ती करने पर उसने जुर्म कबूल कर लिया। अनुज सिंह ने बताया- मैं बबीता को लंबे समय से जानता था। हम दोनों के बीच अफेयर था। 15 मार्च को बबीता लालगंज आई थी। यहां उससे मेरी मुलाकात हुई। बबीता मेरे साथ रहने की जिद कर रही थी। मुझसे शादी करना चाहती थी। जबकि, मेरी शादी कहीं और तय हो चुकी है। अनुज ने बताया- मैंने बबीता को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में उसने मुझे थप्पड़ मार दिया। इस पर मुझे भी गुस्सा आ गया। इसके बाद मैं उसे अपने टायर गोदाम के अंदर ले गया। यहां कोल्डड्रिंक में जहर मिलाकर बबीता को पिलाने की कोशिश की। लेकिन, बबीता ने कोल्डड्रिंक नहीं पी। इसके बाद मैंने उसे गला दबाकर मार डाला। बबीता की हत्या करने के बाद मैंने शाम होने का इंतजार किया। इसके बाद लाश को अपनी अर्टिगा कार की डिग्गी में रखा। वहां से लाकर लाश को संग्रामगढ़ की गोंदाही नहर में फेंक दिया। लाश मिलने पर मैं पुलिस से बचने के लिए इधर-उधर छिपता रहा। लेकिन, पुलिस ने मुझे रायपुर तियाई के पास से गिरफ्तार कर लिया। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में कपड़े उतारकर छात्रों का प्रदर्शन, सिलेंडर का कटआउट लेकर विधानसभा के बाहर पहुंचे, पुलिस उठा ले गई लखनऊ में गैस सिलेंडरों की किल्लत को लेकर समाजवादी छात्र सभा ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथ में सिलेंडर के कटआउट लेकर विधानसभा के सामने पहुंचे। कपड़े उतारकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें रोका तो तीखी नोकझोंक हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रालोद से नई पारी शुरू करेंगे केसी त्यागी:भाजपा में उपेक्षित बेटे के लिए जमीन तैयार कर रहे, जानिए वेस्ट यूपी में क्या असर पड़ेगा
    Next Article
    विधायक के रिश्तेदार ने दरोगा से परेशान होकर जान दी:बरेली में बेटा बोला- भाई को पकड़ा, पिता को धमकी देकर पैसे मांगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment