Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ के घुइसरनाथ धाम में 101 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास:महाशिवरात्रि पर राष्ट्रीय एकता महोत्सव में 100 करोड़ से अधिक की सौगात

    11 hours ago

    1

    0

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा घुइसरनाथ धाम में 31वें राष्ट्रीय एकता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान रामपुरखास विधानसभा क्षेत्र को 100 करोड़ रुपये से अधिक की 101 विकास परियोजनाओं की सौगात मिली, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता एवं क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की उपस्थिति में ये परियोजनाएं शुरू की गईं। इनमें पुल निर्माण, सड़क चौड़ीकरण, मार्ग सुदृढ़ीकरण और ग्रामीण विकास से संबंधित कार्य शामिल हैं। इस महोत्सव ने भक्ति के साथ-साथ विकास की नई दिशा तय की। सद्भावना सभा के माध्यम से देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। बाबा नगरी में मौजूद श्रद्धालु और क्षेत्रीय लोग इन विकास कार्यों को लेकर उत्साहित दिखे। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि बाबा घुइसरनाथ जी की आस्था लोक कल्याण और सामुदायिक विकास के लिए निरंतर प्रेरणा देती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भक्ति और विकास के संगम से रामपुरखास की पहचान और मजबूत होगी। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि बाबा की छत्रछाया में क्षेत्र में सुरक्षा, सम्मान और समान विकास के अवसर लगातार मजबूत किए जाएंगे। उन्होंने रामपुरखास के दीर्घकालिक विकास और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण का संकल्प दोहराया। महोत्सव के दौरान अठेहा-उमरार-ननौती-मुस्तफाबाद और रेहुआ-लालगंज मार्ग के 17 किलोमीटर लंबे सुदृढ़ीकरण व चौड़ीकरण कार्य का 20 करोड़ रुपये की लागत से लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त, खानीपुर-मुरैनी में मटटन नाले पर पांच करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पुल की आधारशिला रखी गई। लालगंज-पुरवारा-धारूपुर-मोठिन मार्ग के लिए 4.50 करोड़ रुपये और लालगंज-संग्रामगढ़ वाया रामपुर बावली हाइवे के सुदृढ़ीकरण हेतु 30 करोड़ रुपये की स्वीकृत परियोजना का भी शिलान्यास किया गया। पूर्वांचल विकास निधि और विधायक निधि के अंतर्गत विभिन्न योजनाओं में 11 करोड़ रुपये की अतिरिक्त सौगात भी क्षेत्रवासियों को मिली। "जय होवे तेरी जय होवे बाबा घुइसरनाथ" तथा “गंगा तेरी जटा से बहती है गंगा धार”, “शंकर तेरे द्वारे” जैसे सुमधुर भजनों से बाबा घुइसरनाथ नगरी में इक्तीसवें राष्ट्रीय एकता महोत्सव में जलाभिषेक व दर्शन पूजन करने पहुंचे श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे। लखनऊ के भजन गायक श्रीराम द्विवेदी संदीप व श्रद्धा के युगल गायन में श्रद्धालु बम बम लहरी शिव शिव लहरी जैसे महादेव को समर्पित भजनों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। श्रीराम द्विवेदी के भक्ति गीत रचा है सृष्टि को जिस प्रभु ने वहीं ये सृष्टि चला रहे हैं। वहीं श्रद्धा ने लोकगीतों की मनभावन प्रस्तुतियां दी। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा महोत्सव की संयोजिका क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कलाकारों को महोत्सव मोमेण्टो व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ………… ये खबर भी पढ़ें… बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर उमड़ा जनसैलाब, काग्रेस सांसद-विधायक ने लाइन लगाकर किए दर्शन प्रतापगढ़ के लालगंज स्थित बाबा घुइसरनाथ धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार तड़के से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर 3 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट खुलते ही 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष के साथ जलाभिषेक प्रारंभ हो गया। सुबह तक मंदिर परिसर में पैर रखने की जगह नहीं बची थी। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में 57वीं शिव बारात निकली:हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा नगर, झांकियों ने मन मोहा
    Next Article
    बागपत में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:सकरोध गांव लौटते समय हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment