Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में आंधी-बारिश से मौसम बदला:41 डिग्री की तपिश से राहत, तापमान में 12 डिग्री की गिरावट

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। तेज आंधी और झमाझम बारिश से जिलेवासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही आसमान में काली घटाएं छाई रहीं, जिसके बाद तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। इस अचानक बदलाव से अधिकतम तापमान में करीब 10 से 12 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से वातावरण में ठंडक घुल गई और धूल के कण भी बैठ गए, जिससे हवा साफ हुई। गौरतलब है कि बीते एक सप्ताह से जिले का तापमान लगातार 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। सुबह होते ही सूरज की तेज तपिश लोगों को परेशान करने लगती थी, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा था।इससे पहले, बुधवार दोपहर को भी तेज आंधी और तूफान के साथ बारिश हुई थी। इस दौरान जिले में कई जगहों पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ था। हालांकि, जहां एक ओर आम लोगों के लिए यह मौसम राहत भरा साबित हुआ है, वहीं दूसरी ओर किसानों की चिंता बढ़ गई है। तेज आंधी और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है, खासकर उन किसानों के लिए जिनकी फसलें कटाई के लिए तैयार हैं। फिलहाल मौसम के इस बदले मिजाज से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन आगे भी ऐसे ही मौसम बने रहने या दोबारा गर्मी बढ़ने को लेकर लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में चलती कार में लगी आग:चालक ने कूदकर बचाई जान, शॉट सर्किट हो सकती है वजह
    Next Article
    घाटमपुर में ऑटो ने टहल रहीं महिलाओं को मारी टक्कर:एक की मौत, 3 घायल; ड्राइवर फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment