Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में ब्रेजा-स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो ब्लॉककर्मियों की मौत:ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि गंभीर, लखनऊ पीजीआई रेफर, सभी लोग शादी से लौट रहे थे

    20 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो ब्लॉक कर्मियों की मौत हो गई, जबकि एक ग्राम प्रधान और प्रधान प्रतिनिधि की हालत नाजुक है। सभी लोग शादी समारोह से लौट रहे थे। देर रात सड़क पर मवेशी को बचाने के चक्कर में उनकी कार गड्ढे में पलट गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा कंधई थाना क्षेत्र में रात करीब 11:20 बजे हुआ। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना जिला मुख्यालय से करीब 32 किलोमीटर दूर की है। बाबा बेलखर नाथ धाम के बीडीओ सुरेंद्र बहादुर सिंह के बेटे की शादी कुंडा में थी। इस शादी में शामिल होने के लिए ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश कुमार (30), राजू तिवारी, पूरे पांडे गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज (50) और खूंझी कला गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह (42) गए थे। चारों लोग शाम करीब 6 बजे ब्रेजा कार से कुंडा पहुंचे थे। शादी में शामिल होने के बाद रात करीब 11:20 बजे सभी लोग वापस लौट रहे थे। तभी रास्ते में अचानक एक आवारा मवेशी सड़क पर आ गया। मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने कार मोड़ दी। इसी दौरान कार का संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू हुई ब्रेजा कार सामने से आ रही एक स्कॉर्पियो से टकराई। इसके बाद कार सड़क किनारे बने करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के शीशे टूट गए। कार में बैठे लोग अंदर ही फंस गए। टक्कर के बाद गड्ढे में गिरी कार इस हादसे में ब्लॉक कर्मचारी सर्वेश कुमार और राजू तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पूरे पांडे गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार सरोज और खूंझी कला गांव के प्रधान प्रतिनिधि प्रभाकर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि स्कॉर्पियो में सवार लोग घटना के बाद मौके से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। घायल प्रभाकर सिंह ने किसी तरह मोबाइल से अपने बड़े भाई सुधाकर सिंह और पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। शीशा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए शीशा तोड़ा गया। इसके बाद घायलों को बाहर निकालकर तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घायलों की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से परिजन बेहतर इलाज के लिए दोनों घायलों को लखनऊ के पीजीआई ले गए। दोनों मृतक अपने परिवार में सबसे बड़े थे हादसे में जान गंवाने वाले राजमणि तिवारी तीन भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनकी शादी करीब 15 साल पहले राजगढ़ में हुई थी, लेकिन उनकी कोई संतान नहीं है। वहीं सर्वेश कुमार पांच भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़े थे। उनके दो जुड़वां बेटे निक्कू और विक्कू हैं। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सर्वेश कुमार की पत्नी सोना का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं राजमणि तिवारी की मौत की खबर मिलते ही बेलखरनाथ धाम क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुंच गए और परिजनों को ढांढस बंधाया। -------------------------- यह खबर भी पढ़ें … गोरखपुर में सिलेंडर के लिए लात-घूंसे चले, गैस गोदाम सील, श्रावस्ती में महिला बेहोश हुई उत्तर प्रदेश में रसोई गैस (LPG) की किल्लत हो गई है। बुकिंग के 4 से 5 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं। किल्लत के चलते बुधवार को अयोध्या में राम रसोई को बंद कर दिया गया। 8 साल में पहला मौका है जब राम रसोई बंद की गई है। श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। धक्का-मुक्की में एक महिला जमीन पर गिरकर बेहोश हो गई। उसके सिर से खून बहने लगा। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमरोहा में युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी फरार:तीन दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पिता ने एसपी से गुहार लगाई
    Next Article
    इटावा पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना:बोले- पंचायत चुनाव तय समय पर होंगे, गैस की कालाबाजारी करने वालों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment