Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में ग्रामीणों ने हमलावरों को पेड़ से बांधा, VIDEO:रस्सी से बांधकर पीटा, फोन पर कहासुनी के बाद घर में घुसकर मारपीट की थी

    2 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में फोन पर हुई कहासुनी के बाद एक युवक के घर पर हमला करने आए दो आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़कर पेड़ से बांध दिया और उनकी पिटाई की। बाद में पुलिस को सूचना दी गई, जिसने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के परसद गांव की नई बस्ती में हुई। बताया जाता है कि गुड्डू के बेटे की किसी युवक से फोन पर गाली-गलौज हुई थी। इसी का बदला लेने के लिए शनिवार दोपहर आरोपी युवक अपने पांच साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर गुड्डू के घर पहुंचा। घर में घुसकर आरोपियों ने गुड्डू के बेटे को खोजना शुरू किया। जब बेटा नहीं मिला, तो उन्होंने गुड्डू की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने आईं गुड्डू की मां आशा देवी को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया। परिवार के लोगों की चीख-पुकार सुनकर बस्ती के ग्रामीण लाठी लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा कर दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि उनके चार साथी मौके से फरार हो गए। हमलावरों की एक बाइक भी घटनास्थल पर छूट गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए दोनों युवकों को रस्सी से पेड़ में बांधकर उनकी पिटाई की और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर आसपुर देवसरा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। उनके पास से एक बाइक और एक एयरगन भी बरामद हुई है। दोनों युवकों को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस मामले में राजेश कुमार गौतम की तहरीर पर पुलिस ने शुभम पटेल (पुत्र महेंद्र पटेल, निवासी बहुता), शुभम (पुत्र सालिक राम, निवासी गोविंदपुर), सचिन, अजीत, प्रमोद और शुभम सरोज (निवासी रमईपुर) के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में हेरोइन तस्कर पार्क से गिरफ्तार:12 करोड़ की ड्रग्स बरामद, चौक इलाके में सप्लाई करता था
    Next Article
    बागपत में 4 पशु तस्कर गिरफ्तार, 25 पशु बरामद:एक्सप्रेस वे के रास्ते हो रही थी तस्करी, तीन गाड़ियां जब्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment