Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में कुएं में गिरी युवती का रेस्क्यू, VIDEO:फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाया, 2 दिन से बुखार था पानी भरते समय आया चक्कर

    4 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के लीलापुर थाना क्षेत्र स्थित रामपुर भेड़ियानी गांव में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। पूजा (22) रोज की तरह पानी भरने कुएं पर गई थी। किसी को अंदेशा भी नहीं था कि कुछ ही पलो में वह कुएं में गिर जाएगी। पानी भरते समय अचानक चक्कर आने से वह गहरे कुएं में जा गिरी। गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं और पानी अंदर चले जाने के कारण वह बेहोश हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन सदर के प्रभारी राधेश्याम दुबे अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। और बिना देर किए बचाव राहत का काम शुरू कर दिया। फायरमैन अवनीश कुमार को रस्सियों के सहारे नॉट बनाकर कुएं में उतारा गया। गहराई और जोखिम के बीच उन्होंने साहस और सावधानी के साथ युवती तक पहुंचकर उसे सुरक्षित टोकरी में रखा और बाहर निकाल लिया। पूजा की मां खेत में काम करने के लिए गई थी। उसी समय वह पानी भरने के लिए पास के कुंए पर गई थी। पूजा को दो दिन से तेज बुखार था। पानी भरते समय बुखार और चक्कर आने से कुएं में गिर पड़ी। कुंए में गिरने की जानकारी किसी को नही हुई। वह गिरने के बाद समरसेबल के लिए लगाई गई पाइप के सहारे काफी देर तक उसी में पड़ी रही और बेहोश हो गई। पूजा की मां कमला देवी ने बताया कि 2 दिन से बुखार आ रहा था कुएं में पानी भरने गई थी कमजोरी के कारण पैर फिसलने से कुएं में गिर गई। पूजा के पिता राम अभिलाष वर्मा दिल्ली में नौकरी करते हैं। वे इस समय दिल्ली में ही है। फोन से परिवार वालों ने उन्हें घटना की सूचना दी। पूजा ने बताया कि कुए पर पानी भर रही थी, तभी मेरा पैर फिसला और मैं कुएं में गिर गई उसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है। बचाव के तुरंत बाद पूजा को ट्रामा सेंटर लालगंज ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। रेस्क्यू में फायर स्टेशन लालगंज की यूनिट ने भी सहयोग किया। ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड टीम की तत्परता और साहस की सराहना की। समय पर की गई इस कार्रवाई से एक अनमोल जीवन सुरक्षित बचाया जा सका।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर SSP ने 8 पुलिसकर्मी निलंबित किए:ड्यूटी से लंबे समय तक अनुपस्थित रहने पर हुई कार्रवाई
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य विभाग का छापा:371 किलोग्राम रंगीन कचरी को किया गया जब्त, 11 खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment