Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में लगी भीषण आग...8 बकरियां जलीं:कई परिवार बेघर, सभी मजदूरी करके जीवन यापन करते थे; आर्थिक सहायता की मांग

    2 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के कोहंडौर नगर पंचायत क्षेत्र के पूरे सेवकी गांव में शुक्रवार को भीषण आग लग गई। इस घटना में कई परिवारों की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई और वे बेघर हो गए। आग ने रिहायशी छप्परों को अपनी चपेट में ले लिया था। देखिए 3 तस्वीरें… अब जानिए पूरी घटना… जानकारी के अनुसार, प्रभावित परिवार ग्राम पंचायत की जमीन पर छप्पर डालकर रहते थे और मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते थे। आग लगने से उनका बचा-खुचा सहारा भी समाप्त हो गया। 8 बकरियों की मौत इस अग्निकांड में रंगीले, जोगेंद्र, खोने, धर्मेंद्र, संजय और विनोद सहित कई परिवार प्रभावित हुए हैं। उनके घरों में रखा अनाज, कपड़े, बाइक, साइकिल और रोजमर्रा का सारा सामान जलकर खाक हो गया। इसके अतिरिक्त, 8 बकरियों की भी जलकर मौत हो गई, जिससे पीड़ितों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण संदिग्ध घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी धनंजय राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण फिलहाल संदिग्ध बताया जा रहा है। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया घटनास्थल पर पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक गुप्ता ने मृत बकरियों का पोस्टमार्टम किया। चेयरमैन प्रतिनिधि किशन सोनी ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए प्रभावितों को भोजन सामग्री, बिस्तर, चारपाई और अस्थायी छप्पर की व्यवस्था उपलब्ध कराई। अग्निकांड से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और पुनर्वास की मांग की है, ताकि वे अपना जीवन दोबारा शुरू कर सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    किसान पर हमला कर पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, VIDEO:9 घंटे से नीचे नहीं उतरा, वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
    Next Article
    नोएडा में क्लाउड किचन पर दो लाख का जुर्माना:बल्क वेस्ट जनरेट नियमों का पालन नहीं कर रहे, जब्त की गई प्रतिबंधित प्लास्टिक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment