Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई:एआरटीओ ने लगाया 5 लाख रुपए का जुर्माना, डग्गामार वाहनों पर विशेष निगरानी

    3 hours ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ में परिवहन विभाग ने अवैध और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) दिलीप गुप्ता के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में ओवरलोड ट्रकों और अवैध रूप से संचालित वाहनों पर लगभग 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह विशेष चेकिंग अभियान प्रयागराज-अयोध्या मार्ग के साथ-साथ पट्टी और रानीगंज थाना क्षेत्र के चिरकुटी मार्ग पर चलाया गया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ दिलीप गुप्ता द्वारा लगातार की जा रही इस कार्रवाई से अवैध तरीके से वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया है। विभागीय टीम डग्गामार वाहनों पर भी विशेष निगरानी रख रही है। एआरटीओ ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी वाहन मालिक और चालक परिवहन विभाग की गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई वाहन अवैध या नियमों के विरुद्ध संचालित होता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस लगातार चल रहे अभियान से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर भी शिकंजा कसा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CSJMU में इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का वैलेडिक्टरी सेशन का समापन:95 रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए, प्रतिभागियों को बांटे गए सर्टिफिकेट
    Next Article
    आजमगढ़ बीएसए के निरीक्षण में लगातार मिल रही है खामियां:कहीं बच्चे कम तो कहीं शिक्षक मिल रहे हैं नदारत, लगातार निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधर रही व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment