Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, एक को गोली लगी:दो गिरफ्तार; 13 फरवरी की लूट की घटना को दिया अंजाम

    3 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। बरोंधा अंडरपास के पास हुई इस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई 13 फरवरी को भैरव बाबा समसपुर हाईवे के पास हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए की गई। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अब्दुल रहमान, अलहसन पुत्र अजमल हुसैन और इब्राहिम पुत्र रहमत उल्ला के रूप में हुई है। ये सभी परेवा नारायणपुर, थाना हथिगवां के निवासी हैं। पुलिस ने पहले अलहसन को उसके घर से गिरफ्तार किया। इसके बाद जब पुलिस टीम इब्राहिम की तलाश में बरोंधा अंडरपास के पास पहुंची, तो उसने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें 19 वर्षीय इब्राहिम के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से किसी भी सूरत में खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में CMO बनकर मांगे पैसे:घबरा गया मेडिकल संचालक, अधिकारी से की शिकायत, FIR दर्ज
    Next Article
    काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल लेकर पहुंचे लोग:रंग खेला फिर अपलोड की सेल्फी, ट्रस्ट के प्रोटोकॉल में लापरवाही दिखी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment