Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में शारदा नहर में डूबे तीन बच्चे:नहाते समय गहरे पानी में जाने से हादासा, गोताखोर कर रहे तलाश

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शारदा सहायक खनवारी नहर में नहाने के दौरान तीन बच्चियां डूब गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंची। बच्चियों की तलाश की जा रही है। अभी तक उनका पता नहीं चल पाया है। डूबने वालों में दो सगी बहनें हैं। तीनों नहाने के दौरान गहरे पानी में चली गई थीं। शोर सनुकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। सीओ और एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया। कहा- बच्चियों की तलाश में टीमें लगी हैं। डांडिया गांव निवासी रामनरेश पटेल की पुत्रियां आंचल और रिया अपनी सहेली मोहिनी के साथ शारदा सहायक खनवारी नहर में नहाने गई थीं। उनके साथ गांव की काजल और पड़ोसी हरिकृष्ण का पुत्र सतीश कुमार भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे सभी बच्चे नहर में नहा रहे थे। इसी दौरान तीनों बालिकाएं अचानक गहरे पानी की ओर चली गईं और तेज बहाव में फंसकर देखते ही देखते डूब गईं। घटना की जानकारी करीब तीन बजे परिजनों को मिली तो गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और जाल व रस्सियों की मदद से नहर में बच्चियों की तलाश शुरू कर दी। घंटों की मशक्कत के बावजूद शाम करीब छह बजे तक उनका कोई पता नहीं चल सका। सूचना मिलते ही संग्रामगढ़ थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं लालगंज और कुंडा से फायर सर्विस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और तलाश अभियान में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ लालगंज अभिषेक मिश्रा और कुंडा एसडीएम वाचस्पति सिंह भी मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की टीम देर शाम तक नहर में लापता बालिकाओं की तलाश में जुटी रही। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी ली और सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रखने की बात कही। उधर, हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। दो सगी बहनों आंचल और रिया के भाई राजू ने बताया कि उनकी चचेरी बहन मोहिनी भी उनके साथ नहर में नहाने गई थी और वही भी डूब गई है। प्रशासन द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ सकी है। सीओ लालगंज अभिषेक मिश्रा ने बताया कि तीनों बच्चियां नहर में नहाने के दौरान गहरे पानी और तेज बहाव के कारण डूब गईं। लापता बालिकाओं की उम्र करीब 10 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में लगातार तलाश की जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में पिता और दो बेटों को मारी गोली:एक की मौत, सीने में लगी गोली, 5 राउंड फायरिंग में 2 घायल
    Next Article
    ऑर्डर देर से लाने पर डिलीवरी मैन को पीटा:कल्याणपुर में युवक ने लोहे की रॉड से मारा, FIR के बाद आरोपी की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment