Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में तालाब में नहा रहे 3 युवकों पर हमला:पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, तीनों घायल सीएचसी में भर्ती

    11 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के पट्टी थाना क्षेत्र के रेडी गारापुर गांव में शनिवार को एक गंभीर घटना सामने आई। पुरानी रंजिश के चलते तालाब में नहा रहे तीन युवकों पर धारदार हथियारों से हमला किया गया। इस हमले में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय यादव, जो पंचायती राज विभाग में जूनियर इंजीनियर (जेई) के पद पर कार्यरत हैं, शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे अपने दोस्त शिवम यादव और गोली उर्फ विजय कुमार के साथ गांव के बाहर स्थित मोहिनी तालाब पर नहाने गए थे। इसी दौरान गांव का कुलदीप चौरसिया अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ लाठी-डंडों और चाकुओं से लैस होकर वहां पहुंच गया। आरोप है कि हमलावरों ने विजय यादव पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जिससे उनके पेट और कंधे में गंभीर चोटें आईं। विजय की चीख-पुकार सुनकर पास में नहा रहे शिवम यादव और गोली उर्फ विजय कुमार बचाव के लिए पहुंचे। हमलावरों ने उन पर भी हमला किया। शिवम यादव के सीने और पेट के पास चाकू के घाव हैं, जबकि गोली उर्फ विजय कुमार के बाएं हाथ में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद सभी घायलों को करीब 3:30 बजे सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पीड़ितों के अनुसार, यह हमला पुरानी रंजिश का परिणाम है। फरवरी 2025 में सुल्तानपुर जिले के चांदा क्षेत्र में एक बारात के दौरान हुए विवाद में पहले ही मुकदमा दर्ज है, जिसमें सुलह का दबाव बनाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    न्याय पार्टी ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन:गाजीपुर दुष्कर्म-हत्या मामले में दोषियों को फांसी की मांग
    Next Article
    सदर सीट पर विधायक राकेश राठौर को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राधेश्याम जायसवाल, कांग्रेस से विनीत दीक्षित; भाजपा पसंदीदा पार्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment