Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सदर सीट पर विधायक राकेश राठौर को जनता ने नकारा:सपा से पसंदीदा उम्मीदवार राधेश्याम जायसवाल, कांग्रेस से विनीत दीक्षित; भाजपा पसंदीदा पार्टी

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर जिले की सदर सीट पर भाजपा विधायक और नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 73% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा से उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद मौजूदा विधायक राकेश राठौर हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर कांग्रेस और चौथे नंबर पर बसपा है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद राकेश राठौर गुरु हैं। उन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर भाजपा नेता सागर गुप्ता और आशीष गुप्ता हैं। इन दोनों को 11 % लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर संजीव गुप्ता टिंचू और सुरेश बघेल प्रधान हैं, उन्हें 7% लोगो ने पसंद किया है। वही 3 प्रतिशत लोगों ने शशांक राठौर ने पसंद किया है जबकि सबसे हैरानी की बात की है विधायक के बाद अन्य दावेदारों में 27 प्रतिशत लोग शामिल है। समाजवादी पार्टी में पहली पसंद पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल हैं। इन्हें 54% लोगों ने पसंद किया है। मनोज राठौर यादव को 22%, पूर्व प्रत्याशी अशफाक खां को 13%, लोगों ने पसंद किया है। वही अन्य में 11% दावेदार है जिन्हें लोगो ने पसंद किया है। वही कांग्रेस पार्टी में पहली पसंद पूर्व जिलाध्यक्ष विनीत दीक्षित हैं। इन्हें 89% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व एमएलसी हरीश बाजपेई को 4%, पूर्व प्रत्याशी शमीना शफीक को 3% लोगों ने पसंद किया है। वही अन्य में 4% लोग है। बसपा में पूर्व विधायक महेंद्र यादव को 39 % लोगों पसंद किया है। विनोद कुमार को 30%, पूर्व प्रत्याशी कासिम अंसारी को 13% लोगों ने पसंद किया है। वही अन्य में 18% दावेदार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में तालाब में नहा रहे 3 युवकों पर हमला:पुरानी रंजिश में चाकू से हमला, तीनों घायल सीएचसी में भर्ती
    Next Article
    केंद्रीय गोवंश अनुसंधान संस्थान ने विश्व पशु चिकित्सा दिवस मनाया:थीम 'पशु चिकित्सक: खाद्य एवं स्वास्थ्य के संरक्षक' पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment