Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रतापगढ़ में व्यापारी की सिर कूचकर हत्या:भाई बोला- भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा, अवैध संबंध का विरोध कर रहा था

    7 hours ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ में अवैध संबंध का विरोध करने पर व्यापारी की ईंट से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बुधवार शाम वह घर से दुर्गा पूजा देखने निकला था। देर रात तक नहीं लौटने पर पत्नी देवर की मदद से रातभर उसकी तलाश करती रही। सुबह हाईवे के किनारे शव पड़ा मिला। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। भीड़ ने शव की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो शव खून से लथपथ था। सिर पर ईंट से कई बार वार किए गए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई ने भाभी और उसके प्रेमी पर अवैध संबंधों के चलते हत्या का आरोप लगाया है। इसके बाद पत्नी को हिरासत में लिया गया। मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला लालगंज नगर पंचायत के बाजार वार्ड में उमाशंकर उर्फ गुड्डू (45) अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी शादी 14 साल पहले जलेशरगंज निवासी सुमन देवी से हुई थी। उनकी तीन बेटियां रिया (12), आयुषी (9) और पीहू (7) हैं। उमाशंकर के पिता छोटेलाल की पहले ही मौत हो चुकी है। वह बर्तनों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। मृतक के भाई दीपू कौशल ने बताया- व्यापारी उमाशंकर 14 अक्टूबर की शाम करीब 6 बजे फेरी लगाकर घर लौटे। फिर रात करीब 8 बजे मोटरसाइकिल से दुर्गा पंडाल देखने निकले थे। रात में काफी देर तक न आने पर भाभी ने सूचना दी कि भईया शाम से लापता है। फोन भी नहीं लग रहा है। परिजन रातभर खोजते रहे। अगले दिन सुबह करीब 7:30 बजे सूचना मिली कि काली माता मंदिर के पास शीतलमऊ नहर किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचा तो देखा भाई का शव पानी में पड़ा था। भाई उमाशंकर के सिर पर ईट से सिर और सीना कुचला गया था। बाइक बगल में खड़ी थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रेम प्रसंग के विवाद में भाई की हत्या मृतक के भाई दीपू कौशल निवासी बाजार खास ने आरोप लगाया कि उनकी भाभी सुमन देवी का धारूपुर निवासी शहंशाह से प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने सुमन से शहंशाह से संबंध खत्म करने के लिए कहा था, लेकिन वह लगातार उसके संपर्क में थी। दीपू का आरोप है कि शहंशाह पहले भी उमाशंकर से कई बार मारपीट कर चुका था। उन्होंने हत्या के पीछे इसी विवाद को वजह बताते हुए सुमन, शहंशाह और कुछ अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है। सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि मृतक के भाई दीपू कौशल ने सुमन, शहंशाह समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। ………….. ये खबर भी पढ़िए…. मुस्कान-साहिल को सजा-ए-मौत लिख जज ने पेन फेंका: लिखा- फांसी पर तब तक लटकाओ, जब तक मौत न हो मेरठ जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने बुधवार शाम 4.22 बजे यह फैसला सुनाया। फैसला सुनते ही कोर्ट रूम में कुर्सी पर बैठी सौरभ की मां और भाई रोने लगे। सौरभ की मां ने हाथ जोड़ते हुए कोर्ट को शुक्रिया किया। वो साड़ी के पल्लू से अपने आंसू पोंछने लगीं। जिला जज ने महाभारत के श्लोक के हिंदी कथन को कोट करते हुए कहा- अधर्म करने वाले को सजा देना भी धर्म है। प्रजा जब सोती है, तो अदालत सजा देती है। जज ने जिस पेन से मुस्कान-साहिल के लिए मृत्युदंड लिखा, उस पेन को तुरंत डस्टबिन में फेंक दिया। पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर के टूटे स्वर्ण मंडित शिखर की होगी मरम्मत, IIT मद्रास की टीम जांच करेगी
    Next Article
    गोरखपुर सराफा बाजार में DRI का छापा:सोना-चांदी गलाने की सूचना पर कार्रवाई, टीम ने पुराना लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment