Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:विश्वनाथ मंदिर के टूटे स्वर्ण मंडित शिखर की होगी मरम्मत, IIT मद्रास की टीम जांच करेगी

    8 hours ago

    1

    0

    श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह के ऊपर स्थित टूटे स्वर्ण मंडित शिखर को दोबारा स्थापित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए IIT मद्रास की विशेषज्ञ टीम 5 नवंबर को वाराणसी पहुंचेगी और मंदिर के प्राचीन पत्थरों की तकनीकी जांच करेगी। अप्रैल 2026 में शिखर का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया था। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने शिखर के टूटने और प्राचीन पत्थरों के क्षरण की वजह जानने के लिए विशेषज्ञों से जांच कराने का फैसला लिया। स्ट्रक्चरल इंजीनियरिंग विशेषज्ञ आधुनिक उपकरणों से पत्थरों की स्थिति और मंदिर की संरचना की मजबूती का परीक्षण करेंगे। जांच रिपोर्ट के आधार पर टूटे शिखर को फिर से स्थापित करने और पत्थरों को सुरक्षित रखने के उपाय तय किए जाएंगे। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में चाइनीज मांझे से वकील का गला कटा: चार टांके लगे, 3 दिन पहले इसी मांझे से बुजुर्ग की हुई थी मौत वाराणसी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से लोगों के घायल होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार दोपहर वरुणा पुल के पास दीवानी के अधिवक्ता आकाश सिंह का गला मांझे की चपेट में आकर कट गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गले में चार टांके लगाने पड़े। इससे पहले रविवार को कज्जाकपुरा फ्लाईओवर पर चाइनीज मांझे से गर्दन कटने के कारण सुनील गुजराती की मौत हो गई थी। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद इसका इस्तेमाल जारी है। आकाश सिंह ने प्रशासन से मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पढ़िए पूरी खबर… BHU मेस में पनीर की सब्जी में मिला कीड़ा: कुलपति आवास के बाहर आंधी में रात छात्रों का हंगामा, सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के शिक्षा संकाय स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद छात्रावास में बुधवार रात मेस के खाने में कीड़ा मिलने पर छात्रों ने हंगामा किया। छात्रों ने मेस की गुणवत्ता, साफ-सफाई और हॉस्टल की दूसरी अव्यवस्थाओं को लेकर कुलपति आवास के बाहर धरना शुरू कर दिया। छात्रों का आरोप है कि कई दिनों से शिकायत करने के बावजूद हॉस्टल प्रशासन ने समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को खाने में दोबारा कीड़ा मिलने के बाद छात्रों ने विरोध जताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब मांगा। धरने के दौरान छात्रों ने सुरक्षाकर्मियों पर धक्कामुक्की और बदसलूकी करने का आरोप लगाया। मौके पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन छात्र कुलपति से मुलाकात कर समस्याओं का समाधान कराने की मांग पर अड़े रहे। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में कस्टमर की धोखाधड़ी से परेशान बैंक मैनेजर ने किया सुसाइड: पत्नी को मैसेज किया- नितिन ने सब किया, मेरी कोई गलती नहीं कानपुर में बंधन बैंक के 34 साल के मैनेजर की मौत के मामले में ग्राहक से जुड़ा विवाद सामने आया है। बैंक मैनेजर अनुराग बाजपेई मूल रूप से उन्नाव के बांगरमऊ के रहने वाले थे। वह गोविंद नगर स्थित बंधन बैंक में गोल्ड लोन विभाग के मैनेजर थे। बुधवार दोपहर उन्होंने अपनी पत्नी दिव्या को वॉट्सऐप पर कई मैसेज भेजे। इन मैसेज में उन्होंने ग्राहक नितिन गौर पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। साथ ही लिखा कि उनकी कोई गलती नहीं है और यह मामला 7 अक्टूबर से चल रहा है। पत्नी ने मैसेज का जवाब देकर उनसे पूरी बात पूछी, लेकिन इसके बाद अनुराग की ओर से कोई जवाब नहीं आया। मामला किदवई नगर थाना क्षेत्र का है। पत्नी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खुलवाया गया, जहां अनुराग का शव मिला। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट और प्रार्थना-पत्र भी मिला है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अनुराग ग्राहक से जुड़े मामले को लेकर परेशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुसाइड नोट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गे-एप से कारोबारी के बेटे को फंसाया,अगवा कर फिरौती मांगी:मथुरा में 47 हजार मिलने के बाद छोड़कर भागे, पुलिस ने गोली मारकर पकड़ा
    Next Article
    प्रतापगढ़ में व्यापारी की सिर कूचकर हत्या:भाई बोला- भाभी ने प्रेमी के साथ मिलकर मारा, अवैध संबंध का विरोध कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment