Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में X-Ray टेक्निशियन का धरना प्रदर्शन:अंतिम रिजल्ट जारी न होने पर जताई नाराजगी , प्रदर्शनकारी बोले- 4 साल से नौकरी के लिए भटक रहे हैं

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में एक्स-रे टेक्निशियन का धरना प्रदर्शन। UPSSSC के अंतर्गत कराई गई परीक्षा का अंतिम रिजल्ट जारी न होने पर जताई नाराजगी। प्रदेश भर से आए अभ्यर्थियों ने स्वास्थ्य भवन चौराहे के सामने पार्क में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थी ने सरकार पर नजर अंदाज करने का आरोप लगाया। 2022 में भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हुआ था उसके बाद अभी तक नौकरी नहीं मिली। प्रदर्शनकरियों ने कहा कि परीक्षा होने के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद अंतिम रिजल्ट के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 6 महीने से विभाग के चक्कर लगा रहे हैं अब अधिकारियों के द्वारा टेक्निकल समस्या बताकर रिजल्ट नहीं जारी किया जा रहा है। समय से नौकरी न मिलने की वजह से लगभग 30% अभ्यर्थी ओवर ऐज की कैटेगरी में जा रहे हैं। 4 साल से नौकरी के लिए संघर्ष बस्ती से आए आकाश कनौजिया ने कहा कि 2022 में 382 सीटों पर एक्स-रे टेक्निशियन की जगह निकली थी। 2023 में परीक्षा हुई थी साल 2025 में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हुआ इसके बाद हम लोग अंतिम परिणाम के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। भर्ती निकलने से लेकर अब तक 4 साल गुजर चुके हैं मगर हम लोगों का रिजल्ट नहीं आया हमारे सामने रोजगार का संकट है । हम लोग लंबे समय से डिपार्टमेंट के चक्कर काट रहे हैं मगर अभी तक तो हमें ठीक से जवाब नहीं मिल रहा था और अब यह कहा गया टेक्निकल इश्यू आ रहा है तो क्या टेक्निकल समस्या आ रही है तो नौकरी नहीं मिलेगी हम लोग हाथ जोड़कर सरकार से विनती करते हैं कि हमारी तरफ ध्यान दें और रोजगार उपलब्ध कराए। ‘मार्च महीने में नौकरी नही’ प्रदर्शन में शामिल नितिन कुमार ने बताया कि महाराजगंज से आए हैं । 6 महीने से फाइनल रिजल्ट के इंतजार में लखनऊ के चक्कर काट रहे हैं कोई सुनवाई नहीं हो रही है । हमें यह कह दिया गया कि टेक्निकल समस्या आ गई है , साथ ही अभी मार्च क्लोजिंग है इसलिए जॉइनिंग लेटर नहीं मिलेगा पहली बार ऐसा हम लोग सुन रहे हैं कि मार्च क्लोजिंग की वजह से नौकरी ना मिले। ‘स्वास्थ्य भवन भ्रष्टाचार में डूबा’ परिवार को हमसे बहुत सारी उम्मीदें हैं । पड़ोसी , रिश्तेदार सब लोग पूछते हैं कि अब तक क्या किया नौकरी न लगने की वजह से लोग ताने दे रहे हैं। हम लोग मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री के यहां कई बार चक्कर लगा चुके हैं मगर वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य भवन पूरा भ्रष्ट विभाग है ऐसा लगता है कि बिना पैसा लिए हमें नौकरी नहीं देंगे बच्चों ने पैसे देकर भर्ती लिया था वही यह करना चाहते हैं हम लोग लगातार नौकरी के लिए संघर्ष कर रहे हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में पुलिस ने 50 गुम मोबाइल बरामद किए:सीईआईआर पोर्टल की मदद से मालिकों को 8.15 लाख रुपए लौटाए
    Next Article
    आगरा कोर्ट में हाजिर नहीं हुई कंगना की अधिवक्ता:कोर्ट ने कंगना पर लगाया जुर्माना, 3 अप्रैल को बहस का अंतिम अवसर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment