Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश के भीतर गाय को लाना ले जाना अपराध नहीं:हाईकोर्ट ने कहा गाय या गोमांस प्रदेश के बाहर ले जाना अपराध, डीएम का आदेश रद

    1 hour ago

    1

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा है कि गोवध निरोधक कानून के तहत गाय या गोमांस प्रदेश के बाहर ले जाना अपराध है किंतु प्रदेश के भीतर परिवहन करना अपराध नहीं है। बलिया से दुधारू गाय खरीद कर मऊ जिले में ले जाने वाले वाहन को जब्त करने के जिलाधिकारी बलिया के आदेश को अवैध करार देते हुए रद कर दिया और जब्त वाहन स्वामी के पक्ष में अवमुक्त करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति एस सी शर्मा की एकलपीठ ने मंजीत कुमार मौर्य की पुनरीक्षण याचिका को स्वीकार करते हुए दिया है। याची का कहना था कि बोलोरो पिकअप वाहन से एक गाय, चितबड़ा गाँव बलिया से, ग्राम पोस्ट चकाघाट जनपद मऊ ले जाई जा रहीं थीं।, जिसको थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस ने पकड़ कर सीज कर दिया । थाना फेफना जनपद बलिया पुलिस की इस कार्यवाही के विरुद्ध, जिलाधिकारी बलिया के समछ आवेदन पत्र दिया गया, जिसे जिलाधिकारी बलिया ने अपने आदेश दिनांक 21जुलाई 2025 द्वारा वाहन को अवमुक्त,करने से इंकार कर दिया ।जिलाधिकारी बलिया के इस आदेश के विरुद्ध हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। तर्क दिया कि गाय का परिवहन, बलिया से मऊ के लिये था जो उ प्र के ही भाग हैं, इसलिये गोबध निवारण अधिनियम 1964 के नियम 16 के अन्तर्गत कोई अपराध नहीँ हुआ,। सहमति ब्यक्त करते हुए उच्च न्यायालय ने जिलाधिकारी बलिया के आदेश को निरस्त करते हुए, वाहन के पंजीकृत स्वामी के पछ में वाहन को अवमुक्त करने का आदेश पारित किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    60 साल तक है रह सकते हैं जिला सरकारी वकील:जिला कचहरी में सरकारी वकील का कार्यकाल बढ़ाते जाने वाली याचिका खारिज
    Next Article
    डीएलएड छात्रों को अतिरिक्त अवसर पर रोक, जवाब तलब:इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ‘अंतिम अतिरिक्त अवसर’ देने के फैसले पर रोक लगाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment