Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रदेश सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान किया शुरू:किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगी, देवरिया में हुआ आयोजन

    2 hours ago

    1

    0

    प्रदेश सरकार ने सर्वाइकल (गर्भाशय) कैंसर की रोकथाम के लिए शनिवार से ह्यूमन पैपिलोमावायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान शुरू किया है। देवरिया स्थित महर्षि देवराहा बाबा मेडिकल कॉलेज के सभागार में सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. अनिल कुमार गुप्ता, मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रजनी और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से सहभागिता की। विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि अभियान के तहत 14-15 वर्ष आयु वर्ग की किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन की एक खुराक दी जाएगी। यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव में अत्यंत प्रभावी है। उन्होंने जानकारी दी कि यह वैक्सीन शीघ्र ही सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। टीकाकरण के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले कैंसरों में दूसरा सबसे आम प्रकार है, जो कुल मामलों का लगभग 22.86 प्रतिशत है। उन्होंने इस अभियान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया, क्योंकि यह कैंसर टीकाकरण से रोका जा सकता है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निर्देशों के अनुसार, 14 वर्ष की सभी किशोरियों को गार्डासिल-4 टीके की सिंगल डोज दी जाएगी। यह टीका आयुष्मान आरोग्य मंदिर, प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेजों में निःशुल्क उपलब्ध रहेगा। प्रारंभिक तीन माह तक प्रतिदिन टीकाकरण किया जाएगा, जिसके बाद इसे नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल कर लिया जाएगा। कार्यक्रम में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस.के. सिन्हा, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनी, डॉ. आर.पी. यादव सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि और मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में रोडवेज बस चालक की मौत:परिजन बोले- अचानक बेहोश होकर गिरे, फिर नहीं उठे
    Next Article
    सिद्धार्थनगर में भाजपा के नए जिला अध्यक्ष का स्वागत:दीपक मौर्य बोले- संगठन की मजबूती ही हमारी सबसे बड़ी ताकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment